नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बिपाशा, करण से पहले भी हिन्दी सिनेमा में कई अभिनेताओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं जिनमें से एक जॉन अब्राहम भी थे। बिपाशा और जॉन के रिश्ते को इंडस्ट्री में मिसाल माना जाता था। लेकिन अचानक ही दोनों के बीच ब्रेकअप ने सभी को चौंका दिया था। हालांकि इस बात को काफी वक्त बीत चुका है और कहते है कि वक्त किसी भी जख्म को भर देता है। लेकिन बिपाशा और जॉन के बीच लगता है कि तकरार अब भी कम नहीं हुई है। तभी तो जॉन से जब बिपाशा की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस तरह प्रतिक्रिया जताई कि सभी हैरान रह गए।
इसे भी पढ़े:- करण-बिपाशा ने शादी से पहले मचाई धूम, देखिए तस्वीरें
हाल ही में जॉन से बिपाशा कि शादी के बारे में सवाल किया तो सभी को उम्मीद थी कि वह बिपाशा को उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं देंगे, लेकिन जॉन से ऐसा कुछ भी नहीं बल्कि उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया कि जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
दरअसल एक इवेंट के दौरान जॉन से पूछा गया कि बिपाशा और करण की शादी के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? इस पर जॉन ने बिना कोई जवाब दिए सवाल को ही नजरअंदाज कर दिया और यह सवाल पूछने वाले रिपोर्टर के माइक पर हाथ मारकर उसे पीछे कर दिया। इसके बार वह वहां से चले गए। जॉन की इस हरकत को देखकर लगता है कि उनका गुस्सा इतने वक्त के बाद भी शांत नहीं हुआ है। ब्रेकअप के बाद जॉन और बिपाशा को कभी एक दूसरे से बात कते हुए नहीं देखा गया।
अगली स्लाइड में भी पढ़े:-
