नई दिल्ली: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ये दोनों 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी की खबर से न सिर्फ इनके परिवार में बल्कि बॉ़लीवुड और इन दोनों के बीच भी खुशी का माहौल है। करण और बिपाशा एक दूसरे के साथ सात फेरे लेने से पहले ही शादी का जश्न मना रहे हैं। बिपाशा ने जहां दोस्तों द्वारा आयोजित की गई ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें पोस्ट की, वहीं डिजाइनर रॉकी.एस ने सोशल मीडिया पर गोवा में करन के बैचलर पार्टी की तस्वीरें साझा की।
इसे भी पढ़े:- करण-बिपाशा की शादी का कार्ड आया सामने
'अलोन' की अभिनेत्री ने ट्विटर और इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह ब्राइडल शॉवर के दौरान दिल के आकार के गुब्बारे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में बिपाशा दोस्तों के साथ ऊंचे मंच पर खड़ी नजर आ रही हैं।
तस्वीर को शीर्षक उन्होंने लिखा, "अद्भुत महिलाओं से मिले प्यार से धन्य हूं। मेरी करीब दोस्त और बहनें। धन्यवाद।" वहीं रॉकी द्वारा ट्विटर पर साझा की गई तस्वीरों में करण और उसके दोस्त सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।
कुछ वक्त पहले ही दोनों की शादी के कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। हाल ही में बॉलीवुड सितारों से इन दोनों को अपनी नई जिंदगी के लिए लिए शुभकामनाएं भी दी थी। करण और बिपाशा ने भी अपनी शादी के बारे में जानकारी देते हुए कहा था, "हमें सबके साथ यह बात शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है। 30 अप्रैल हमारे लिए बहुत बड़ा दिन हैं। हमारी शादी में केवल कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे।"
अगली स्लाइड में देखिए बिपाशा की क्यूट तस्वीरें:-