1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Odd-Even: 'आप' सरकार ने ओला, उबर पर शिकंजा कसा, 18 कैब जब्त

Odd-Even: 'आप' सरकार ने ओला, उबर पर शिकंजा कसा, 18 कैब जब्त

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2016 01:52 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 05:12 pm IST

दिल्ली सरकार ने सम-विषम योजना अवधि में निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूलने के लिए ओला और उबर की 18 कैब जब्त की हैं।

aap govt takes down ola and uber calbs during odd even...- India TV Hindi
aap govt takes down ola and uber calbs during odd even formula

नई दिल्ली: ऐप-आधारित टैक्सी सेवा प्रदाताओं पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली सरकार ने सम-विषम योजना अवधि में निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूलने के लिए ओला और उबर की 18 कैब जब्त की हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि किराए में कई गुना बढ़ोतरी को लेकर बढ़ती आलोचना के बीच इस तरह की कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का परिवहन विभाग को एक आदेश जारी किए जाने के बाद कल शाम इन कैब को जब्त किया गया।

अधिकारी ने कहा, यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतें मिलने के बाद कल शाम हमने ओला और उबर की 18 कैब्स जब्त कीं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा परमिट निरस्त करने और जब्ती सहित कड़ी कार्रवाई का आदेश दिए जाने के बाद ओला और उबर ने कल वृद्धि मूल्य निर्धारण निलंबित कर दिया। वृद्धि मूल्य निर्धारण, किराया बढ़ाने के लिए उबर और ओला द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक तकनीकी है जो ड्राइवरों को उनकी कैब परिचालन में रखने के लिए लाभ के तौर पर उपलब्ध कराई जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत