एजल: मिजोरम के सचिवालय भवन में कल रात आग लग गयी और इसमें करीब 100 लाख रूपये की संपत्ति जल कर खाक हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात मिजोरम के सिविल सेक्रेटेरियट एनेक्सी-1 इमारत में स्थित तीन विभागों सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, राजस्व एवं भूमि बंदोबस्त तथा उच्च एवं तकनीकि शिक्षा विभागों में आग लग गयी।
एजल जिला के पुलिस अधीक्षक लालहुलैना फनई ने बताया कि दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले करीब 100 लाख रूपये की सरकारी संपत्ति जल कर खाक हो गयी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फनई ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। घटना का कारण संभवत: इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट रहा हो। इस सिलिसले में जांच शुरू की गयी है।