4 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें-
राज्यसभा में बोले पार्रिकर, डील में भ्रष्टाचार हुआ है, इसपर कोई शक नहीं
देश की सियासत को गर्मा देने वाले अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर आज केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि भ्रष्टाचार हुआ है। आगे पढ़ें.
अगस्ता वेस्टलैंड: स्वामी बोले पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी ने घूस की बात मानी थी
राज्यसभा में अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले पर बोलते हुए भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगस्ता डील में घोटाला हुआ है। उन्होंने यहां पर कहा, “तात्कालीन रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने घूस की बात मानी थी। आगे पढ़ें.
संसदीय समिति ने पूछा, भारत ने पठानकोट की जांच में पाकिस्तान से मदद क्यों मांगी
संसद की एक समिति ने सरकार से सवाल किया कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच में पाकिस्तान की मदद मांगे जाने के पीछे क्या वजह थी, जबकि यह पता था कि उसी देश में आधारित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। आगे पढ़ें.
दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के 12 संदिग्ध पकड़े गए, विस्फोटक बरामद
दिल्ली में स्पेशल टीम के छापे में 12 संदिग्ध आतंकी पकड़े गए हैं। इनका संबंध जैश ए मोहम्मद से बताया जा रहा है। स्पेशल सेल को आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। आगे पढ़ें.
CBI और यूपी के विशेष कार्य बल ने पकड़ा व्यापमं का मुख्य आरोपी
उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल और सीबीआई ने एक संयुक्त अभियान के तहत व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल रमेश शिवहरे को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया जो पिछले तीन साल से फरार था। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
नेपाल: माओवादियों ने प्रचंड को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा
नेपाल के दो प्रमुख वामपंथी दलों कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) और यूनिफाइड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूसीपीएन-माओवादी) के बीच का मैत्रीपूर्ण गठबंधन बुधवार को समाप्त होना तय हो गया। आगे पढ़ें.
डोनाल्ड ट्रंप ने दर्ज की इंडियाना पर जीत, टेड क्रूज ने छोड़ा मैदान
अमेरिका चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप का नाम लगभग तय हो चुका है क्योंकि उन्हें इंडियाना में अपने निकट प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज के खिलाफ बड़ी जीत मिल चुकी है। आगे पढ़ें.
10 साल के इस बच्चे ने इंस्टाग्राम पर ढूंढा बग और जीत लिए 10000 डॉलर
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने 10 वर्षीय बच्चे को फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम साइट पर बग ढूंढ़ने के लिए 10,000 हजार डॉलर का पुरस्कार दिया है। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
बुलेट ट्रेन का किराया एसी प्रथम श्रेणी से डेढ़ गुना ज्यादा
रेल मंत्रालय ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाने वाली बुलेट ट्रेन का किराया वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के वर्तमान किराए से डेढ़ गुना ज्यादा रखने का प्रस्ताव दिया है। आगे पढ़ें.
कोयला आयात में कमी से इस वित्त वर्ष में बचेंगे 40,000 करोड़ रुपए: गोयल
सरकार चालू वित्त वर्ष में कोयला आयात में कमी के जरिये 40,000 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत का लक्ष्य लेकर चल रही है। दुनिया की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया के रिकार्ड उत्पादन से बीते वित्त वर्ष में देश को अपने कोयला आयात बिल में 28,000 करोड़ रुपए की कमी लाने में मदद मिली थी। आगे पढ़ें.
रिटायरमेंट के बाद नियमित आय के लिए भी म्युचुअल फंड हैं बेहतरीन विकल्प
कार्तिक ने अपने रिटायरमेंट(Retirement) के लिए पर्याप्त नकदी का इंतजाम किया। इसके लिए उसने एफडी और बैलेंस्ड फंड में करीब 20 वर्षों तक निवेश किया। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
रजनीकांत की ‘कबाली’ ने सलमान की सुल्तान का रिकार्ड तोड़ा
दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ ने सलमान खान की ‘सुल्तान’ को रिलीज से पहले ही पीछे छोड़ना शुरु कर दिया है। ‘कबाली’ के टीजर ने ना केवल सलमान की ‘सुल्तान’ को मात दी है बल्कि शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ का भी रिकार्ड सोशल मीडिया पर तोड़ दिया है। आगे पढ़ें.
.… तो क्या इसलिए शाहरुख खान ने ‘रईस’ की रिलीज डेट 2017 की ?
पहले ईद के अवसर पर सलमान की ‘सुल्तान’ से ठीक एक सप्ताह पहले शाहरुख की फिल्म रईस’ रिलीज होने वाली थी और इसे सलमान बनाम शाहरुख खान का मुकाबला करार दिया जा रहा था, दोनों ही स्टार के फैंस भी इस मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे थे,लेकिन पहले ‘दिलवाले’ और फिर ‘फैन’ को उम्मीद के अनुसार सफलता मिलते ना देख अपनी फिल्म ‘रईस’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा कर 2017 में रिलीज करने का फैसला कर लिया है। आगे पढ़ें.
मेरे लिए केवल राष्ट्रीय पुरस्कार महत्वपूर्ण: विशाल भारद्वाज
फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 'तलवार' के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक (रूपांतरित) का पुरस्कार जीता है। आगे पढ़ें.
खेल की खबरें-
टेस्ट रैंकिंग: भारत नंबर-2 पर कायम, द. अफ्रीका छठे स्थान पर खिसकी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है लेकिन दक्षिण अफ्रीका को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह छठवें स्थान पर आ गया है। आगे पढ़ें.
ग्रेट ब्रिटेन से पहले मुकाबले में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम
ग्रेट ब्रिटेन के साथ यहां मंगलवार रात को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में हालांकि, भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने के बाद टीम के पास गोल करने का मौका था, लेकिन अनुराधा मिशित इस अवसर से चूक गईं। आगे पढ़ें.