1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ग्रेट ब्रिटेन से पहले मुकाबले में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

ग्रेट ब्रिटेन से पहले मुकाबले में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2016 04:01 pm IST,  Updated : May 04, 2016 04:01 pm IST

मार्लो: ग्रेट ब्रिटेन के साथ यहां मंगलवार रात को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में हालांकि, भारत

India-Women-Hockey- India TV Hindi
India-Women-Hockey

मार्लो: ग्रेट ब्रिटेन के साथ यहां मंगलवार रात को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में हालांकि, भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने के बाद टीम के पास गोल करने का मौका था, लेकिन अनुराधा मिशित इस अवसर से चूक गईं।

इसके बाद पहले क्वार्टर में दबाव बनाते हुए भारत की ओर से वंदना ने गोल दागा, लेकिन रेफरी ने इसे खतरनाक खेल करार देते हुए खारिज कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा। रितु के बेहतरीन शाट को ग्रेट ब्रिटेन की गोलकीपर ने रोक लिया।

इस मुकाबले के दूसरे क्वार्टर में मेजबान टीम को भी गोल दागने के अवसर मिले, लेकिन वे भी इसमें चूक गए और मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं मार सकी।

मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन की टीम ने अपना शिकंजा कसना शुरू किया और बढ़त बनाई। टीम की ओर से एली रायर ने पहला गोल दागा।

चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों को गोल दागने की पूरी कोशिश करते देखा गया, लेकिन यहां भी एली ने एक बार फिर अवसर का फायदा उठाते हुए गोल दागा और 2-0 से बढ़त बनाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल