1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगस्ता वेस्टलैंड: स्वामी बोले पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी ने घूस की बात मानी थी

अगस्ता वेस्टलैंड: स्वामी बोले पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी ने घूस की बात मानी थी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2016 05:04 pm IST,  Updated : May 04, 2016 07:33 pm IST

राज्यसभा में अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले पर बोलते हुए भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगस्ता डील में घोटाला हुआ है।

Subramanian Swamy
- India TV Hindi
Subramanian Swamy

नई दिल्ली: राज्यसभा में अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले पर बोलते हुए भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगस्ता डील में घोटाला हुआ है। उन्होंने यहां पर कहा, “तात्कालीन रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने घूस की बात मानी थी। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, साथ ही जांच में AP नाम का जिक्र आया है उसकी भी जांच हो।” गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस से कई बड़े नेताओं के शामिल होने का दावा भाजपा कर रही है।

राज्यसभा में बोलते हुए स्वामी ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि इस मामले में किसके कहने पर सलाह मानी गई। उन्होंने यहां पर सोनिया का नाम लिए बिना कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। स्वामी ने कहा कि इटली कोर्ट के फैसले में जिस किसी के भी नाम हों उनकी जांच होनी चाहिए।

 

कांग्रेस ने क्या कहा:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत