1 जुलाई दिनभर की बड़ी ख़बरें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें
उत्तराखण्ड में बारिश का कहर, 30 लोगों की मौत, कई लापता
उत्तराखण्ड में भारी वर्षा और बादल फटने से 30 लोगों के मरने की खबर है जबकि 33 लोग लापता हैं हालंकि प्रशासन आठ लोगों के मरने की बात कह रहा है। चमोली ज़िले में बादल के फटने से नौ लोगों की मौत हो गई और राज्य में भारी वर्षा में 8 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। डीडीहाट में मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग लापता हैं। आगे पढ़ें
कश्मीर: बड़गाम में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, पुलिसकर्मी सहित 3 जख्मी
जम्मू एवं कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकवादियों ने जुमे की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर गोलियां बरसाईं, जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने बड़गाम जिले के पखेरपोरा कस्बे में मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज के बाद उसके बाहर सहायक सब-इंस्पेक्टर अब्दुल रशीद पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं। आगे पढ़ें
बीकानेर भू-मामला: वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय का नया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबतें हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। ताज़ा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीकानेर में जमीन सौदे के मामले में उनकी नई फर्म स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी को एक ताज़ा नोटिस जारी किया है। आगे पढ़ें
वायुसेना को मिली सौग़ात, पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' हुआ शामिल
शुक्रवार को भारतीय वायु सेना में पहले दो स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमानों तेजस को शामिल किया गया। इन विमानों के बेड़े का नाम 'फ्लाइंग डैगर्स फोर्टीफाइव' है जिनकी 1350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने की क्षमता है। माना जा रहा है कि तेजस दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों को टक्कर देने की कुव्वत रखता है। आगे पढ़ें
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार को जम्मू से रवाना हो गया। इस जत्थे में 1,138 तीर्थयात्री हैं। यह यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है। जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, मंत्री प्रिया सेठी और लोकसभा सांसद जुगल किशोर ने शुक्रवार को सुबह पांच बजे जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें
बांग्लादेश: हिंदू पुजारी की निर्दयता से हत्या
बांग्लादेश में फिर एक बार हिंदू पुजारी की निर्दयता से हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार को झेनाइदह जिले की है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, श्यामनंद दास (50) उत्तर कसतसगरा गांव के राधा मदन गोपाल मंदिर में सुबह की पूजा की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल से आए तीन हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला किया। आगे पढ़ें
अमेरिका: भारत की सदस्यता के लिए NSG मेंबर्स के साथ मिलकर काम करेंगे
अमेरिका ने NSG में भारत को प्रवेश नहीं मिलने पर निराशा जताई है और कहा है कि वह 48 देशों के परमाणु व्यापार ब्लॉक में भारत के प्रवेश के लिए समूह के सदस्य देशों के साथ रचनात्मक रूप से काम करना जारी रखेगा। आगे पढ़ें
अमेरिका: ट्रांसजेंडर नागरिकों की सेवा पर लगा प्रतिबंध हटा
एक ऐतिहासिक फैसले के तहत पेंटागन ने अमेरिका की सेना में ट्रांसजेंडरो की सेवा पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने पेंटागन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर नागरिकों की सेवा पर लगा प्रतिबंध हटाया जा रहा है। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें
बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 11 रुपए हुआ सस्ता, हवाई ईंधन के दाम 5.5 फीसदी बढे़
आम जनता को पेट्रोल-डीजल सस्ता मिलने के बाद अब रसोई गैस भी थोड़ी सस्ती मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत 11 रुपए प्रति सिलेंडर कम करने की घोषणा की है। इससे पहले कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 89 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 49 पैसे प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। आगे पढ़ें
निजी इक्विटी निवेश अप्रैल-जून में 16 प्रतिशत घटकर 3.6 अरब डालर
निजी इक्विटी कंपनियों ने जून 2016 को समाप्त तिमाही में 129 सौदों में करीब 360 करोड़ डालर निवेश किये। पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले इसमें 16 प्रतिशत गिरावट आई है। निजी कंपनियों के वित्त, सौदों तथा उनके मूल्यांकन से जुड़ी शोध सेवा देने वाली कंपनी वेंचर इंटेलिजेंस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 की अप्रैल-जून तिमाही में 427.8 करोड़ डालर के 169 निजी इक्विटी :पीई: सौदे हुए थे।
अशोक लेलैंड की बिक्री जून में सात प्रतिशत बढ़कर 11,108 इकाई रही
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री जून 2016 में सात प्रतिशत बढ़कर 11,108 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल जून में 10,429 वाहनों की बिक्री की थी। अशोक लेलैंड ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि जून के महीने में उसके भारी एवं मध्यम वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 8,685 इकाई रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 8,016 इकाई थी।
एंटरटेनमेंट की खबरें
ऋतिक ने दी अक्षय को दी बधाई, कहा 'रुस्तम' का ट्रेलर अच्छा लगा
बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'मोहन जोदड़ो' और 'रुस्तम' के बीच टकराव के बावजूद अभिनेता ऋतिक रोशन ने अक्षय कुमार को उनकी आने वाली फिल्म के लिए बधाई दी है, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ। फिल्म 'मोहन जोदड़ो' से 'जोधा अकबर' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और ऋतिक एक बार फिर साथ आ रहे हैं। आगे पढ़ें
शाहरुख़ ने सलमान के बयान पर काटी कन्नी, कहा मैंने भी किए हैं ग़लत कॉमेंट्स
बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान ने फिल्म सुल्तान को लेकर सलमान ख़ान के एक विवादास्पद बयान पर ये कहकर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि वह बयानों पर अपना कोई फ़ैसला नहीं सुना सकते। आगे पढ़ें
कभी किसी के साथ डेट पर नहीं गई: प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने प्रेम जीवन पर खुलकर बात नहीं करती हैं मगर हॉलीवुड में मिली सफलता से उत्साहित अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी अचानक किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं। क्वांटिको की 33 वर्षीय अभिनेत्री ने इनस्टाइल पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अपने प्रेम जीवन पर बातें की। प्रियंका ने कहा, मैं कभी डेट पर नहीं गई। मैं हमेशा संबंध में रही। आगे पढ़ें
खेल की खबरें
हार नहीं पचा पाए शास्त्री, दिया ICC क्रिकेट समिति से इस्तीफा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की प्रतिष्ठित क्रिकेट समिति में मीडिया प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा दे दिया है। आगे पढ़ें
पेनल्टी शूट आउट में पोलैंड को हराकर पुर्तगाल सेमीफाइनल में
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने यहां पोलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में 5-3 की जीत के साथ यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के अंतिम चार में जगह बनाई। पुर्तगाल की जीत के हीरो युवा रेनातो सांचेज रहे जिन्हौंने पुर्तगाल की ओर से नियमित समय में एक गोल करने के अलावा पेनल्टी शूट आउट में भी गोल किया। आगे पढ़ें
विंबलडन: मर्रे, निशिकोरी तीसरे दौर में, मुगुरूजा बाहर
टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है, लेकिन महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त और फ्रेंच ओपन चैंपियन गार्बाइन मुगुरूजा दूसरे दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रही। मर्रे ने दूसरे दौर में ताइपै के येन सुन लु को एक घंटे 40 मिनट तक चले मैच में आसानी से 6-3, 6-2, 6-1 से हराकर अपने दूसरे विंबलडन खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। आगे पढ़ें