1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2016 11:56 am IST,  Updated : Jul 01, 2016 11:56 am IST

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार को जम्मू से रवाना हो गया।

Amarnath Yatra- India TV Hindi
Amarnath Yatra

जम्मू: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार को जम्मू से रवाना हो गया। इस जत्थे में 1,138 तीर्थयात्री हैं। यह यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है। जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, मंत्री प्रिया सेठी और लोकसभा सांसद जुगल किशोर ने शुक्रवार को सुबह पांच बजे जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पहले जत्थे में 900 पुरुष, 225 महिलाएं, 13 बच्चे शामिल हैं। इन्हें सुरक्षबलों की सुरक्षा के बीच 13 बसों, 24 मिनी बसों और अन्य वाहनों में रवाना किया गया।

इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सुरक्षा एवं खुफिया चुनौती है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू पहुंचेंगे। वह यहां सुरक्षा व्यस्था की समीक्षा करेंगे।

राजनाथ शनिवार को पवित्र अमरनाथ गुफा भी जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि गुफा में पारंपरिक पूजा में भी हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि शनिवार से शुरू हो रही यह 48 दिवसीय यात्रा 18 अगस्त को समाप्त होगी, जिस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा और रक्षा बंधन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत