1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखण्ड में बारिश का कहर, 30 लोगों की मौत, कई लापता

उत्तराखण्ड में बारिश का कहर, 30 लोगों की मौत, कई लापता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2016 01:40 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 05:48 pm IST

देहरादून: उत्तराखण्ड में भारी वर्षा और बादल फटने से 30 लोगों के मरने की खबर है जबकि 33 लोग लापता हैं हालंकि प्रशासन आठ लोगों के मरने की बात कह रहा है। चमोली ज़िले में

Uttrakhand- India TV Hindi
Uttrakhand

देहरादून: उत्तराखण्ड में भारी वर्षा और बादल फटने से 30 लोगों के मरने की खबर है जबकि 33 लोग लापता हैं हालंकि प्रशासन आठ लोगों के मरने की बात कह रहा है। चमोली ज़िले में बादल के फटने से नौ लोगों की मौत हो गई और राज्य में भारी वर्षा में 8 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। डीडीहाट में मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग लापता हैं।

आज सुहब पिथोरागढ़ ज़िले के डीडीहाट और थल तहसील में बादल फटने से बस्तड़ी इलाके में भारी नुकसान होने की ख़बर है। यहां कई लोग मलबे में दब गए हैं और आपदा प्रबंधन, पुलिस-प्रशासन तथा सेना बचाव एवं राहत कार्य में लगी हुई है। पुलिस ने मलबे से अब तक छह शव निकाले हैं लेकिन 25 और के मलबे में दबे रहने की आशंका है। ज़िले में संचार सेवा ठप्प हो गई है।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के पास राजमार्ग पर चट्टान गिरने से यातायात बंद है। यहां कल रात से ही भारी वर्षा हो रही है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत