1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: हिंदू पुजारी की गई निर्दयता से हत्या

बांग्लादेश: हिंदू पुजारी की गई निर्दयता से हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2016 10:58 am IST,  Updated : Jul 01, 2016 10:58 am IST

बांग्लादेश में फिर एक बार हिंदू पुजारी की निर्दयता से हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार को झेनाइदह जिले की है।

murder- India TV Hindi
murder

ढाका: बांग्लादेश में फिर एक बार हिंदू पुजारी की निर्दयता से हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार को झेनाइदह जिले की है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, श्यामनंद दास (50) उत्तर कसतसगरा गांव के राधा मदन गोपाल मंदिर में सुबह की पूजा की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल से आए तीन हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला किया।

झेनाइदह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) शेख अलताफ हुसैन ने कहा कि उनकी हत्या देश में हुई उन अन्य हत्यारों की तरह जान पड़ती है, जिनमें मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर्स, प्रकाशकों, लेखकों, हिंदू पुजारियों, बौद्ध भिक्षुओं, ईसाई पादरियों एवं विदेशियों को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस अधीक्षक ने एक महिला प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा कि हत्या सुबह करीब 5.20 बजे हुई। उन्होंने कहा, "श्यामनंद मंदिर के बाहर से पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे, उसी वक्त एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन हमलावर उनके पास पहुंचे और उनकी हत्या कर दी।"

एसपी ने कहा, "उन्होंने उनके सिर पर धारदार हथियारों से कई वार किए।" ऐसी ही एक घटना सात जून को उस वक्त सामने आई थी, जब हिंदू पुजारी आनंद गोपाल गांगुली (69) की झेनाइदह सदर के महीशडंगा गांव में हत्या कर दी गई थी। अमेरिका के निगरानी समूह एसआईटीई की ओर से कहा गया है कि हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश