1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: बड़गाम में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, पुलिसकर्मी सहित 3 जख्मी

कश्मीर: बड़गाम में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, पुलिसकर्मी सहित 3 जख्मी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2016 05:34 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 05:34 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकवादियों ने जुमे की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर गोलियां बरसाईं, जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि

kashmir firing- India TV Hindi
kashmir firing

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकवादियों ने जुमे की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर गोलियां बरसाईं, जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने बड़गाम जिले के पखेरपोरा कस्बे में मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज के बाद उसके बाहर सहायक सब-इंस्पेक्टर अब्दुल रशीद पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं।

पुलिस ने कहा कि इस गोलीबारी में दो नागरिक भी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत