1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'मेरे साथ नाटक मत करना', शो 'लॉकअप 2' में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार, योगेश रावत ने दिलाया गुस्सा

'मेरे साथ नाटक मत करना', शो 'लॉकअप 2' में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार, योगेश रावत ने दिलाया गुस्सा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 12, 2026 09:09 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 09:09 pm IST

रितेश देशमुख इन दिनों फराह खान के साथ एकता कपूर का रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' होस्ट कर रहे हैं, जिसका एक वीडियो अब चर्चा में है। इस वीडियो में रितेश देशमुख कंटेस्टेंट योगेश रावत को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।

lockupp- India TV Hindi
योगेश रावत पर भड़के रितेश देशमुख। Image Source : NETFLIXINDIAREALITY

एकता कपूर का रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में राम कपूर से लेकर शिल्पा शिंदे जैसे चर्चित सेलेब्स ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और डायरेक्टर फराह खान इसे होस्ट कर रही हैं। आमतौर पर रितेश देशमुख शांत और हंसी-मजाक करते ही नजर आते हैं, लेकिन 'लॉकअप 2' में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अब लॉकअप 2 का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें रितेश देशमुख, योगेश रावत को जमकर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि योगेश रावत ने ऐसा क्या कर दिया, जो रितेश देशमुख तक को गुस्सा आ गया।

रितेश देशमुख ने योगेश रावत को लगाई फटकार

'लॉकअप 2' में हाल ही में रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स को एक नया टास्क दिया और इसी टास्क के दौरान योगेश रावत की होस्ट रितेश देशमुख से बहस हो गई। योगेश का ये व्यवहार रितेश देशमुख को बिलकुल पसंद नहीं आया और उनका पारा चढ़ गया। जिस पर अभिनेता ने योगेश को जमकर खरी-खोटी सुनाई और यहां तक कह दिया कि 'मेरे साथ नाटक मत करना।' रितेश देशमुख का पारा तब चढ़ गया, जब योगेश उनसे कहते हैं- 'सर ऐसा ही करना था तो फिर...' ये सुनते ही रितेश भड़क गए और योगेश को टोकते हुए कहते हैं- 'मुझे मत बताओ। मेरे साथ ये नाटक मत करना।' इस पर योगेश चुप हो गए और उनका चेहरा भी उतर गया।

शो से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट

हाल ही में 'लॉकअप 2' में डबल एविक्शन हुए। शनिवार को रियेलिटी शो से दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रियाज अली और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस हफ्ते शो से बाहर हो गए। सुनीता आहूजा ने जहां स्वास्थ्य कारणों से शो बीच में ही छोड़ दिया तो वहीं रियाज को उनके गेम के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सुनीता आहूजा की बात करें तो उन्होंने जब से शो में एंट्री ली थी, वह लगातार सुर्खियों में थीं। उनका गेम भी काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही हैं, जिसके चलते वह अब शो छोड़ना चाहती हैं।

लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट्स

लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें टीवी और सोशल मीडिया की जानी-मानी हस्तियों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। टीवी एक्टर राम कपूर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा ने शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और इनके अलावा बिग बॉस 19 विनर और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी शो का हिस्सा हैं। वहीं आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, श्रेया कालरा, सूफी मोतिवाला भी अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं। इस सीजन को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः 'लॉकअप 2' से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, मेनोपॉज से गुजर रहीं गोविंदा की पत्नी, बिगड़ी सेहत, डायबिटीज भी कंट्रोल से बाहर

'लॉक अप 2' में राम कपूर का छलका दर्द, सुन भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, बोले- 'मेरे साथ छेड़छाड़ हुई थी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन