1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक ने दी अक्षय को दी बधाई, कहा 'रुस्तम' का ट्रेलर अच्छा लगा

ऋतिक ने दी अक्षय को दी बधाई, कहा 'रुस्तम' का ट्रेलर अच्छा लगा

 Published : Jul 01, 2016 02:30 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 02:39 pm IST

बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'मोहन जोदड़ो' और 'रुस्तम' के बीच टकराव के बावजूद अभिनेता ऋतिक रोशन ने अक्षय कुमार को उनकी आने वाली फिल्म के लिए बधाई दी है।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'मोहन जोदड़ो' और 'रुस्तम' के बीच टकराव के बावजूद अभिनेता ऋतिक रोशन ने अक्षय कुमार को उनकी आने वाली फिल्म के लिए बधाई दी है, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ। फिल्म 'मोहन जोदड़ो' से 'जोधा अकबर' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और ऋतिक एक बार फिर साथ आ रहे हैं।

12 अगस्त को रिलीज होगी अक्षय और ऋतिक की फिल्म

यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी। उसी दिन अक्षय की 'रुस्तम' भी रिलीज होगी, जिसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। इस टकराव के बावजूद ऋतिक ने गुरुवार को ट्विटर पर 'रुस्तम' के ट्रेलर की सराहना की। ऋतिक ने ट्वीट किया, 'अक्षय कुमार आपको बधाई । 'रुस्तम' का ट्रेलर अच्छा लगा। अच्छे विकल्प ही इंसान को बनाते हैं। मुझे यकीन है कि आप सहमत हैं ट्विंकल खन्ना।"

फिल्म 'रुस्तम' के ट्रेलर से प्रतीत होता है कि यह रहस्य से भरपूर फिल्म है, जिसमें अक्षय ने एक नौसेना अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज नजर आएंगी। आगे देखें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रुस्तम का ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन