राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के लिए कई साल तक खेला और वे भारतीय टीम के कप्तान भी रहे। अब राहुल द्रविड़ के बेटे ने मैदान पर उतरकर जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। वे अभी भारत की अंडर 19 टीम के लिए खेल रहे हैं। भारत और श्रीलंका अंडर 19 सीरीज के दौरान उनके बेटे अन्वय द्रविड़ ने धमाकेदार पारी खेली। हालांकि वे अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन फिर भी समां बांधने में कामयाब रहे।
अन्वय द्रविड़ ने 67 बॉल पर बनाए 87 रन
भारत और श्रीलंका की अंडर 19 टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके जल्दी जल्दी लग गए थे। अन्वय द्रविड़ नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्हें अर्जुन राजपूत का साथ मिला। इस दौरान अन्वय द्रविड़ ने 67 बॉल पर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और एक आसमानी छक्का आया। वहीं अर्जुन राजपूत ने 81 बॉल पर 76 रन की पारी खेली। यही वजह रही कि भारतीय अंडर 19 टीम 285 रन बनाने में कामयाब रही।
अब लाइम लाइट में आए हैं राहुल द्रविड़ के बेटे
अन्यव द्रविड़ इस सीरीज के पहले मैच में केवल 14 ही रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा करने में भी सफल रहे। अन्वय द्रविड़ अभी करीब 17 साल के हैं और अंडर 19 खेल रहे हैं। वे राइट हैंड बल्लेबाज हैं। हालांकि इससे पहले भी अन्वय अलग अलग जगहों पर खेलते रहे हैं, लेकिन लाइमलाइट में अब आए हैं।
समित द्रविड़ कुछ ही दिन पहले तक खेल रहे थे महाराजा टी20 क्रिकेट
राहुल द्रविड़ के एक और बेटे समित द्रविड़ भी खेल रहे हैं, उनकी उम्र अब 20 साल से ज्यादा हो चुकी है। समित अभी कुछ ही दिन पहले तक महाराजा टी20 क्रिकेट खेल रहे थे, जहां कुछ एक पारियों में उनके बल्ले से अच्छे रन आए थे। अब दोनों भाई अलग अलग जगहों पर अपना अपना जलवा दिखा रहे हैं। अगर इसी तरह से खेलते रहे तो किसी ना किसी को जल्द ही भारतीय टीम के लिए भी खेलने का मौका मिल सकता है। लेकिन अभी टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा कंपटीशन है, ऐसे में उन्हें लगातार अच्छा खेल दिखाना होगा।
यह भी पढ़ें
आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया को नुकसान, चार में से हारे हैं 3 टी20 मुकाबले
कब खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला, टीम इंडिया सीरीज में पिछड़ी