3 जुलाई दिनभर की बड़ी ख़बरें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें
ओवैसी देश के साथ कर रहे हैं विश्वासघात: भाजपा
ISIS माड्यूल के कथित रूप से सदस्य होने को लेकर गिरफ्तार हुए लोगों को कानूनी मदद पहुंचाने के फैसले पर AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की आलोचना करते हुए भाजपा ने रविवार को उनपर देश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और आतंकवादी समूह की मदद करने के सिलसिले में उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आगे पढ़ें
मानसून से खुशगवार हुई दिल्ली, मुंबई में हाई टाइड का मजा ले रहे लोग
शहर में मानसून के सक्रिय होने और आसमान में बादल घिरे रहने से दिल्ली वासियों के लिए रविवार सुबह मौसम सुहाना रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने समूचे शहर में दिन भर गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया। आगे पढ़ें
उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते सारी नदियां ऊफान पर
उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के चलते सारी नदियां ऊफान पर हैं। अलकनंदा का जलस्तर इतना बढ़ चुका है कि मकान और दुकान सब अपने साथ बहा कर ले जा रही है। सिर्फ चौबीस घंटे की बारिश में उत्तराखंड के सभी नदी और नाले बेकाबू होकर बहने लग गए हैं। आगे पढ़ें
आप विधायक के खिलाफ याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की
आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ सरकारी फ्लैट के गैरकानूनी इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर दबाव बनाने के आरोप को दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि बिना किसी उचित अनुमति के विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें
बगदाद में 2 बम ब्लास्ट, 83 की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी
इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार देर रात दो कारों में बम विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पहला हमला देर रात करीब एक बजे उस वक्त हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने दक्षिणी मध्य बगदाद के कर्रादा-दाखिल इलाके में एक भीड़भाड़ वाले रास्ते पर अपनी कार को बम से उड़ा दिया। आगे पढ़ें
बांग्लादेश: आतंकियों ने बंधकों की निर्मम हत्या की, PM मोदी ने जताया दुख
बांग्लादेश में उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र के एक लोकप्रिय रेस्तरां में ISSI के संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में एक भारतीय लड़की सहित ज्यादातर विदेशी नागरिक मारे गए। बांग्लादेशी कमांडो ने छह आतंकवादियों को भी मार गिराया और एक को जिंदा पकड़ लिया। आगे पढ़ें
ISIS के भय एवं हिंसा की मुहिम सफल नहीं होगी: हिलेरी
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने बांग्लादेश में एक रेस्त्रां में आईएसआईएस के हमले के बाद जोर देकर कहा है कि आतंकवादी समूहों को परास्त करने के लिए अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ा है। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें
सोने का आयात अप्रैल-मई में 51 फीसदी घटकर 2.7 अरब डॉलर रहा, कैड पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद
सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई में करीब 51 फीसदी घटकर 2.7 अरब डॉलर रहा। इससे चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश लगने की उम्मीद है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2015-16 में इसी अवधि के दौरान सोने का आयात 5.55 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोने का आयात मई में 39.14 फीसदी घटकर 1.47 अरब डॉलर रहा। यह लगातार चौथा महीना है जब सोने का आयात कम हुआ है। आगे पढ़ें
चीन से मोबाइल के महत्वपूर्ण पार्ट्स की सप्लाई घटी, 5 फीसदी तक महंगे होंगे फीचर फोन
फीचर फोन की कीमतें पांच फीसदी तक बढ़ सकती हैं। इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि चीन में कुछ कारखाने बंद होने की वजह से महत्वपूर्ण पार्ट्स की सप्लाई घटी है। इसके कारण लागत बढ़ रही है। मोबाइल फोन उद्योग के संगठन इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (आईसीए) का मानना है कि फीचर फोन के दाम 3 से 5 फीसदी बढ़ेंगे, क्योंकि डिस्प्ले और बैटरी जैसे कलपुर्जे महंगे हो रहे हैं। आगे पढ़ें
वित्तमंत्रालय सरकारी बीमा कंपनियों की सूचीबद्धता पर मंत्रिमंडल नोट जारी करेगा
वित्त मंत्रालय बजट में की गई घोषणाओं के अनुरूप जल्दी ही सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों को सूचीबद्ध करने के संबंध में मंत्रिमंडल नोट का मसौदा जारी करेगा। सूत्रों ने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र की चार साधारण बीमा कंपनियों को सूचीबद्ध करने के लिए परामर्श के संबंध में अगले कुछ सप्ताह में मंत्रिमंडल नोट जारी किया जाएगा।
एंटरटेनमेंट की खबरें
'सा रे गा मा पा' के सेट पर रो पड़े मीका सिंह
रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में जज बने गायक मीका सिंह इसके सेट पर भावुक हो गए। जी टीवी चैनल के शो पर मीका, साजिद अली, वाजिद अली, मेजबान आदित्य नारायण के साथ प्रीतम चक्रवर्ती और सभी प्रतियोगी उस समय भावुक हो गए, जब उन्हें स्पेशल सरप्राइज मिला। आगे पढ़ें
नसीरुद्दीन शाह कैसे सुधीर मिश्रा के लिए बने फिल्मों से जुड़ने का कारण
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने अभिनय से तो दर्शकों को दीवाना बनाया ही है। साथ ही उन्होंने कई लोगों को प्ररित भी किया है। इन्ही में से एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार सुधीर मिश्रा भी हैं। सुधीर ने कहा कि उनके फिल्म जगत से जुड़ने के कई कारण हैं, जिनमें से एक दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह हैं। आगे पढ़ें
फिल्म ‘Missing On A Weekend’ पर गोवा सरकार ने जताया ऐतराज
फिल्म निर्देशक अभिषेक जयराम की फिल्म ‘ मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ पर गोवा सरकार ने ऐतराज जताते हुए आरोप लगाया है कि फिल्म राज्य की छवि को धूमिल करती है। फिल्म 24 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है लेकिन गोवा सरकार के तेवर देखते हुए लगता है कि यह फिल्म भी विवादों का हिस्सा बन सकती है। आगे पढ़ें
खेल की खबरें
तेंदुलकर, कोहली ने दी हरभजन को 36वें जन्मदिन की बधाई
महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मौजूदा टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को वरिष्ठ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को उनके 36वें जन्मदिन की बधाई दी। तेंदुलकर और कोहली ने ट्विटर के जरिए हरभजन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। आगे पढ़ें
विंबल्डन में सानिया, पेस ने की जीत से शुरुआत
सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा और देश के दिग्गज पुरुष खिलाड़ी लिएंडर पेस ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबल्डन में जीत के साथ शुरुआत की। सानिया ने अपनी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ विंबल्डन के छठे दिन शनिवार को हुए महिला युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की। आगे पढ़ें
पेनॉल्टी शूटआउट में जर्मनी ने इटली को 6-5 से हराया, पहुंचा सेमी में
यूरोकप 2016 में बीते दिन जर्मनी और इटली के बीच खेले गए मैच का नतीजा पेनॉल्टी के जरिए निकला। पेनॉल्टी शूटआउट में जर्मनी ने इटली को 6-5 से हराकर यूरोकप में सेमीफाइनल का टिकट पा लिया। इससे पहले दोनों टीमें 1-1 के स्कोर से बराबरी पर थीं। आगे पढ़ें