1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तेंदुलकर, कोहली ने दी हरभजन को 36वें जन्मदिन की बधाई

तेंदुलकर, कोहली ने दी हरभजन को 36वें जन्मदिन की बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2016 05:37 pm IST,  Updated : Jul 03, 2016 05:37 pm IST

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मौजूदा टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को वरिष्ठ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को उनके 36वें जन्मदिन की बधाई दी।

harbhajan singh- India TV Hindi
harbhajan singh

मुंबई: महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मौजूदा टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को वरिष्ठ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को उनके 36वें जन्मदिन की बधाई दी। तेंदुलकर और कोहली ने ट्विटर के जरिए हरभजन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

कोहली ने ट्वीट किया, "जन्मदिन की बधाई हो हरभजन। आपका साल सुखमय रहे।" तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "जन्मदिन की बधाई हो भज्जी। भगवान आपको खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य दे। आपका साल अच्छा बीते दोस्त।"

हरभजन ने अपने करियर में अब तक 103 टेस्ट मैच और 236 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसके साथ ही उन्होंने 28 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सभी प्रारूपों में कुल 711 विकेट लिए।

कोहली इस समय नवनियुक्त कोच अनिल कुंबले के नेतृत्व में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में हैं। इस माह भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल