1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबल्डन में सानिया, पेस ने की जीत से शुरुआत

विंबल्डन में सानिया, पेस ने की जीत से शुरुआत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2016 05:19 pm IST,  Updated : Jul 03, 2016 05:20 pm IST

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा और देश के दिग्गज पुरुष खिलाड़ी लिएंडर पेस ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबल्डन में जीत के साथ शुरुआत की।

wimbledon- India TV Hindi
wimbledon

विंबल्डन: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा और देश के दिग्गज पुरुष खिलाड़ी लिएंडर पेस ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबल्डन में जीत के साथ शुरुआत की। सानिया ने अपनी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ विंबल्डन के छठे दिन शनिवार को हुए महिला युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की, जबकि पेस और पोलैंड के मार्सिन मात्कोवस्की की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर की बाधा पार कर ली।

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जर्मनी की एना लीना फ्राइडसैम और लौरा सीजमंड की जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 7-5 से मात दी। वहीं, दूसरी ओर पुरुष युगल वर्ग में चीनी ताइपे के लु-येन सुन और सर्बिया के जांको तिप्सारेविच की जोड़ी को पेस-मार्सिन ने 6-1, 6-3 से मात दी।

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में भारत के शीर्ष वरीय रोहन बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया ने पहले दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया के आंद्रेज मार्टिन और चिली के हैंस पोडिल्पनिक की जोड़ी को 7-5, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल