1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सा रे गा मा पा' के सेट पर रो पड़े मीका सिंह

'सा रे गा मा पा' के सेट पर रो पड़े मीका सिंह

 Written By: IANS
 Published : Jul 03, 2016 11:48 am IST,  Updated : Jul 03, 2016 11:48 am IST

जी टीवी चैनल के शो पर मीका, साजिद अली, वाजिद अली, मेजबान आदित्य नारायण के साथ प्रीतम चक्रवर्ती और सभी प्रतियोगी उस समय भावुक हो गए, जब उन्हें स्पेशल सरप्राइज मिला।

Mika Singh- India TV Hindi
Mika Singh

मुंबई: रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में जज बने गायक मीका सिंह इसके सेट पर भावुक हो गए। जी टीवी चैनल के शो पर मीका, साजिद अली, वाजिद अली, मेजबान आदित्य नारायण के साथ प्रीतम चक्रवर्ती और सभी प्रतियोगी उस समय भावुक हो गए, जब उन्हें स्पेशल सरप्राइज मिला।

बयान के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि उन्होंने अपने परिजनों को कितना याद किया। वह शांत हो गए और कुछ ही सेकंड के भीतर आंसू आ गए।

इसके बाद साजिद-वाजिद ने एक ऑडियो-विजुअल से अपनी मां का संदेश सुनाया। वीडियो में कहा, "मेरे बच्चे मेरी जिंदगी हैं। मुझे अपने सभी बच्चों से प्यार है लेकिन वाजिद मेरे करीब है।"

साजिद ने कहा, "मेरी मां वाजिद से ज्यादा जुड़ी हैं, यहां तक कि वह हम सभी में उससे ज्यादा प्यार करती हैं, मां हमारी ताकत हैं। हम पिता को बहुत याद करते हैं। वह हमारे सुपरहीरो थे और अनपढ़ होने के बावजूद वह हमें यहां तक लाए कि पूरी दुनिया हमें जानती है।"

नन्हे गायक लगभग तीन महीने से घर से दूर हैं, फिलहाल वह फिनाले के लिए तैयार हैं, इसलिए जब परिजन उनके सामने थे तो उनके लिए चौंका देने वाला पल था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन