नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने अभिनय से तो दर्शकों को दीवाना बनाया ही है। साथ ही उन्होंने कई लोगों को प्ररित भी किया है। इन्ही में से एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार सुधीर मिश्रा भी हैं। सुधीर ने कहा कि उनके फिल्म जगत से जुड़ने के कई कारण हैं, जिनमें से एक दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह हैं। उनका मानना है कि नसीरुद्दीन के बिना फिल्म जगत में समानांतर सिनेमा का वजूद पाना संभव नहीं था।
इसे भी पढ़े:- नसीरुद्दीन शाह ने रणदीप हुड्डा को दी ये सलाह
आखिर क्यों सलमान और शाहरुख के फैंस के लिए नहीं हैं नसीरुद्दीन की फिल्म
सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में सातवें जागरण फिल्म समारोह के उद्घाटन के दौरान यहां नसीरुद्दीन शाह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
मंच पर नसीरुद्दीन के परिचय के दौरान सुधीर मिश्रा ने कहा, "मैं अपने जीवन में इस पल का इंतजार कर रहा था। इनके बारे में क्या कहा जाए। मैं अपने बचपन में सागर कस्बे में रहता था और बिना टिकट के इनका नाटक 'पांचवान सवार' देखने दिल्ली आया था।"
मुंबई में मिश्रा के फिल्मजगत से जुड़ने के कारणों में से एक नसीरुद्दीन हैं। इनके बिना समांतर सिनेमा का वजूद संभव ही नहीं था।
वहीं, फिल्मकार केतन मेहता ने कहा, "मेरा मानना है कि नसीरुद्दीन भारतीय सिनेमा के पहले आधुनिक अभिनेता हैं। उनके काम से सिनेमा की अगली पीढ़ी काफी प्रभावित हुई है।"
नसीरुद्दीन शाह को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेटिंग' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ कल्कि कोचलीन मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखी थीं।
यह फिल्म समारोह दिल्ली के बाद कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, मेरठ, देहरादून, हिसार, लुधियाना, पटना, रांची, जमशेदपुर, रायपुर, इंदौर, भोपाल की यात्रा करेगा और इसका समापन मुंबई में होगा।