1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नसीरुद्दीन शाह ने रणदीप हुड्डा को दी ये सलाह

नसीरुद्दीन शाह ने रणदीप हुड्डा को दी ये सलाह

 Published : Jun 08, 2016 09:25 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 09:27 pm IST

हाल ही में रणदीप ने अपने फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ बातें मीडिया के साथ शेयर कीं। उनका करियर बनाने में देखा जाए तो दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का बड़ा हाथ था।

randeep- India TV Hindi
randeep

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वह एक एमएमए फाइटर की भूमिका निभाते हुए नजर और रहे हैं। हाल ही में रणदीप ने अपने फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ बातें मीडिया के साथ शेयर कीं। उनका करियर बनाने में देखा जाए तो दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का बड़ा हाथ था। रणदीप ने कहा है कि उनके मित्र नसीरुद्दीन शाह ने उन्हें अपने करियर को लेकर कभी कोई योजना नहीं बनाने की सलाह दी है। रणदीप शुरूआत से ही अभिनय से जुड़े रहे हैं और वह नसीरुद्दीन शाह के मोटले थियेटर ट्रूप के सक्रिय सदस्य हैं। वह शाह को अपने गुरू, मित्र और विश्वास पात्र मानते हैं।

इसे भी पढ़े:- रणदीप हुड्डा को इनके साथ काम करना लगता है मुश्किल

रणदीप हुड्डा और सलमान खान में एक जैसी हैं ये चीजे

आखिर क्यों सलमान और शाहरुख के फैंस के लिए नहीं हैं नसीरुद्दीन की फिल्म

रणदीप ने कहा, “एक वक्त था जब मैं कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहता था और मुझे तीन साल का ब्रेक मिला। ऐसा मुझे मिलने वाले काम की कमी नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण कार्य की कमी के कारण हुआ। एक बार जब मैं पैर टूटने के कारण बिस्तर पर था, तब नसीर भाई ने मुझसे कहा था कि मैं जो गलत काम कर रहा हूं, वह यह है कि मैं अपने करियर के संबंध में योजना बना रहा हूं। उन्होंने कहा, अपने करियर की योजना नहीं बनाओ.. वह स्वयं आकार लेगा, इसलिए मैं अब यही कर रहा हूं। मैं अच्छा काम करना चाहता हूं और मेरे काम में काफी विविधता है।“

‘सरबजीत’ के अभिनेता रणदीप ने कहा, “मैं ब्रैक लेना चाहता था। मेरे पास तीन साल तक कोई काम नहीं था और मैं फिर से ऐसा नहीं चाहता। तीन-चार चीजों पर काम चल रहा है। देखते हैं कि पहले क्या होता है।“ ‘साहिब, बीवी और गैंगस्टर’, ‘हाईवे’, ‘जिस्म 2’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले रणदीप ने हमेशा विभिन्न प्रकार के किरदार किए हैं और वह खुश हैं कि फिल्म जगत उनके लिए हमेशा अच्छा रहा है।

 

दीपक तिजोरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ में रणदीप के साथ काजल अग्रवला भी मुख्य किरदरा में नजर आएंगी। यह फिल्म कोरियाई फिल्म ‘ऑलवेज’ पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन