1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा और सलमान खान में एक जैसी हैं ये चीजे

रणदीप हुड्डा और सलमान खान में एक जैसी हैं ये चीजे

 Published : May 31, 2016 08:10 pm IST,  Updated : May 31, 2016 08:11 pm IST

सलमान खान के फिल्म 'सुल्तान' में नजर आने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपनी और सलमान के बीच कुछ समान चाजों के बारे में बताया।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘सुल्तान’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही में रणदीप से इस फिल्म और सलमान के बारे में काफी बातें की गई। उन्होंने कहा है कि वह और सुपरस्टार सलमान खान अच्छे दोस्त हैं और उनमें एक जैसा सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ-साथ ही उनकी रचियां भी एक जैसी हैं।

इसे भी पढ़े:- ‘सुल्तान’ का ये गाना सुनकर आप थिरकने को हो जाएंगे मजबूर

सलमान का अनादर करने का इरादा नहीं था: अरिजीत सिंह

‘नो एंट्री’ के सीक्वल में 9 अभिनेत्रियों के साथ दिखेंगे सलमान

सलमान और रणदीप पहली बार साथ में साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किक’ में नजर आए थे। इसके बाद अब ये दोनों आदित्य चोपड़ा की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘सुल्तान’ में भी साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं। रणदीप ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं और सलमान अलग तरह के दोस्त हैं। और साथ ही हम अलग तरह के यार हैं। हम लोगों की रचियां एक जैसी हैं और बहुत हद तक एक जैसा सेंस ऑफ ह्यूमर है।“

हालांकि रणदीप एक तरह की रूचियों के बारे में खुलासा करने के प्रति इच्छुक नहीं दिखे। दोनों के बीच पर्दे और बाहरी जीवन दोनों में बेहतर सौहार्द है। उन्होंने कहा, “सलमान पूरी तरह से एक अलग नस्ल है... वह पूरी तरह से एक अलग मामला है। हम लोग लंबे समय से निजी जीवन में अच्छे दोस्त हैं। फिल्म ‘सुल्तान’ में हमें एक साथ अधिक समय बिताने का मौका मिला।“

यह फिल्म हरियाणा के पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान, सुल्तान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा भी इसमें एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के सलमान और अनुष्का दोनों ने काफी मेहनत की है। इन दोनों ने खास इस फिल्म के लिए कुश्ती के दांव-पेच भी सीखे हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा सलमान के कोच के किरदार में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन