NEWS 9 PM: मंगलवार की Top 10 खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
NEWS 10 PM में खबर इंडिया टीवी आपको देश और विदेश से दिन भर की 10 प्रमुख खबरों के साथ ही मनोरंजन और खेल जगत की खास खबरों को एक ही स्थान पर दे रहा

NEWS 10 PM में खबर इंडिया टीवी आपको देश और विदेश से दिन भर की 10 प्रमुख खबरों के साथ ही मनोरंजन और खेल जगत की खास खबरों को एक ही स्थान पर दे रहा है। यहां आपको खबरों की हैडिंग और संक्षिप्त इंट्रो भी बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए आप खबरों की लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे आप पूरी अपडेटिड न्यूज़ पढ़ सकेंगे। आपको इन प्रमुख खबरों में सबसे अच्छी कौन सी खबर लगी हमारे साथ ज़रूर शेयर करें।
1. बलात्कार सहित संगीन अपराधों में किशोर आयु 16 करने संबंधी विधेयक संसद में पारित
आज राज्यसभा में जुवेनाइल बिल पर करीब 5 घंटे तक चली चर्चा के बाद बिल को पास कर दिया गया, जिससे बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने वाले 16 साल या उससे ज़्यादा आयु वाले अपराधी को बालिग माना जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
2. दिल्ली में BSF का चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 10 की मौत
द्वारका के शाहबाद, मुहम्मदपुर के पास BSF का सुपरकिंग विमान आज सुबह 9:40 पर क्रैश हो गया। तकनीकी कर्मचारियों को लेकर रांची जा रहे BSF के विमान में 10 लोग सवार थे, जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, प्लेन क्रैश दिवार में टकराने से हुआ और उसमें आग लग गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
3. केजरीवाल ने मोदी से इस्तीफा मांगा, कहा, किसी से डरने वाले नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा देने की मांग कर डाली। केजरीवाल ने अपने कार्यालय पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को छापेमारी का आदेश देने के मुद्दे पर यह इस्तीफा मांगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
4. अरुण जेटली के समर्थन में बोले PM मोदी, बेदाग साबित होंगे वह
DDCA में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग करने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस फर्जी आरोप लगा रही है और अरूण जेटली उसी तरह बेदाग साबित होंगे, जैसे लालकृष्ण आडवाणी हवाला मामले में हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
5. बीजेपी नाराज, अब कीर्ति आजाद पर होगी कार्रवाई?
नाराज बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद पर अब कार्रवाई कर सकती है। डीडीसीए मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए पार्टी आजाद से गुस्से में है। उनकी इस हरकत को पार्टी विरोधी गतिविधि के तौर पर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
6. वायु प्रदूषण की वजह से चीन के 40 शहरों में रेड अलर्ट जारी
उत्तरी चीन में बीजिंग और तिआनजिन सहित कुल 40 शहरों में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदूषण आपातकाल प्रबंधन मुख्यालय ने मंगलवार को कहा कि बाओडिंग, हंडन, लैंगफैंग और शिंगतई प्रांतों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
7. कोलकाता हवाई अड्डे पर खड़े विमान से बस टकराई
एनएससीबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज तड़के एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलांयस एयर के एक खड़े विमान में जेट एयरवेज के एक यात्री कोच ने टक्कर मार दी जिससे विमान क्षतिग्रस्त हो गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
8. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे न्यूजीलैंड के कप्तान मैकुलम
न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने आज कहा कि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में होने वाली टेस्ट श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान मैकुलम का 101वां और आखिरी टेस्ट आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट होगा जो उनके शहर क्राइस्टचर्च में 20 फरवरी को खेला जायेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
9. यामी और पुलकित का रोमांटिक सॉन्ग ‘सनम रे’ रिलीज हुआ
अगले वर्ष वेलेन्टाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली पुलकित सम्राट और यामी गौतम अभिनीत फिल्म ‘सनम रे’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म का यह गाना 21 दिसंबर को ‘सनम रे’ की टीम ने रिलीज किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
10. हाफ गर्लफ्रेंड में काम नहीं कर रही: कृति सेनन
चेतन भगत के उपन्यास हाफ गर्लफे्रंड के फिल्मी रूपांतरण में कृति सेनन को लिए जाने की खबरों पर विराम लगाते हुए कृति ने कहा कि वह इस फिल्म में काम नहीं कर रही हैं क्योंकि वह पहले ही अपना समय दिनेश विजान की अगली फिल्म के लिए दे चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।