1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी और पुलकित का रोमांटिक सॉन्ग ‘सनम रे’ रिलीज हुआ

यामी और पुलकित का रोमांटिक सॉन्ग ‘सनम रे’ रिलीज हुआ

 Published : Dec 22, 2015 12:13 pm IST,  Updated : Dec 22, 2015 12:34 pm IST

अगले वर्ष वेलेन्टाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली पुलकित सम्राट और यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'सनम रे' का टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है।

sanam re- India TV Hindi
sanam re

नई दिल्ली: अगले वर्ष वेलेन्टाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली पुलकित सम्राट और यामी गौतम अभिनीत फिल्म ‘सनम रे’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म का यह गाना 21 दिसंबर को ‘सनम रे’ की टीम ने रिलीज किया था।

इसे भी पढ़े:- यामी गौतम से अपने रिश्तों पर बोले पुलकित सम्राट

सनम रे की टीम ने अरिजीत के लाइव कन्सर्ट में अपनी फिल्म का यह टाइटल सॉन्ग रिलीज किया। यह आयोजन 21 दिसंबर की रात मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में रखा गया था। अरिजीत ने जब ‘सनम रे’ का गाना शुरु किया तो फिल्म की पूरी टीम निर्देशक दिव्या खोसला पति और निर्माता भूषण कुमार, फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले यामी गौतम और पुलकित सम्राट ने मंच पर जाकर उनका साथ दिया। जहां एक तरफ दिव्या नीले रंग की साड़ी और गहरे गुलाबी रंग के ब्लॉज में काफी आकर्षक दिख रही थीं वहीं यामी गुलाबी रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

इसे गाने को पुलकित और यामी पर फिल्माया गया है। इसमें इन दोनों की बचपन से आज तक की लव स्टोरी को काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। इस गाने से फिल्म की कहानी काफी हद तक बयां हो रही है। गाने में कुछ जगहों पर उर्वशी रौतेला भी नजर आ रही हैं।

इसके बोल लिखे है मिथुन ने और अरिजीत सिंह ने इसे गाया है।

‘सनम रे’ में पुलकित सम्राट और यामी गौतम के अलावा उर्वशी रौतेला और ऋषि कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए यामी-पुलकित का रोमांटिक सॉन्ग:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन