1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आकांक्षा चमोला अपने नाम के आगे से हटाना चाहती हैं गौरव खन्ना का सरनेम, मेटा से मांगी मदद, लिखा खत

आकांक्षा चमोला अपने नाम के आगे से हटाना चाहती हैं गौरव खन्ना का सरनेम, मेटा से मांगी मदद, लिखा खत

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 08, 2026 01:56 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 01:56 pm IST

नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप 2' के फिनाले के कुछ दिनों बाद, आकांक्षा चमोला ने अपना इंस्टाग्राम यूज़रनेम बदलने के लिए मेटा इंडिया से "तुरंत मदद" मांगी। उनका यूज़रनेम अभी भी उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस बारे में यह कहा।

gaurav khanna- India TV Hindi
आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना। Image Source : INSTAGRAM/@GAURAVKHANNAOFFICIAL

नेटफ्लिक्स के रियेलिटी शो 'लॉक अप 2' के दौरान आकांक्षा चमोला ने खुद को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे। शो के दौरान आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना करीब 1 साल से अलग रह रहे हैं और अब शो के खत्म होने के बाद आकांक्षा चमोला अपने नाम के आगे से गौरव खन्ना का नाम हटाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम यूज़रनेम को लेकर मेटा इंडिया से मदद मांगी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यूज़रनेम बदलने के लिए मेटा से 'तुरंत मदद' की गुहार लगाई है। दरअसल, आकांक्षा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में यूजरनेम अभी एक्टर गौरव खन्ना का नाम जुड़ा हुआ है। शुक्रवार को आकांक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेटा इंडिया को टैग किया और उनसे इस मामले पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार कोशिश करने के बावजूद वह यूजरनेम बदल नहीं पा रही हैं।

आकांक्षा चमोला ने मेटा से मांगी मदद

आकांक्षा चमोला ने अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम बदलने के लिए मेटा इंडिया से मदद मांगी है और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा को एक आधिकारिक पत्र भी लिखा है। आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर मेटा, मेटा इंडिया, इंस्टाग्राम को टैग करते हुए अपनी परेशानी बताते हुए लिखा, ' यूजरनेम बदलने के लिए तुरंत मदद चाहिए। अभी वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों के कारण, कई बार कोशिश करने के बाद भी हम यूजरनेम नहीं बदल पा रहे हैं। अगर आपकी टीम इस मामले को देखे और कोई समाधान बताए तो हमें अच्छा लगेगा।'

Gaurav Khanna
Image Source : INSTAGRAM/@ AKANKSHAGKHANNAआकांक्षा चमोला का पोस्ट।

आकांक्षा चमोला के इंस्टाग्राम यूजरनेम में है गौरव खन्ना का नाम

आकांक्षा चमोला ने ये पोस्ट 'लॉक अप 2' के खत्म होने के कुछ समय बाद आया है। आकांक्षा, लॉकअप 2 से फिनाले वीक के दौरान बाहर हो गई थीं। 'लॉक अप 2' के अपने सफर के दौरान, वह शो की सबसे चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट में से एक थीं। आकांक्षा चमोला ने प्रीमियर एपिसोड के दौरान ही ये खुलासा कर दिया था कि वह और गौरव खन्ना एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं और अब वह तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने अपना दूसरा सीक्रेट खोलते हुए बताया था कि वह बाइसेक्शुअल हैं। लेकिन, आकांक्षा शो के दौरान अपना तीसरा सीक्रेट खुलने से बुरी तरह घबरा गई थीं।  

शो में आकांक्षा से मिलने पहुंचे थे गौरव खन्ना

'लॉकअप 2' के एक एपिसोड में गौरव खन्ना आकांक्षा से मिलने शो में पहुंचे थे, जहां बातचीत के दौरान, उन्होंने अपने तलाक पर चर्चा की, जिसमें गौरव ने साफ किया कि अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। दरअसल, शो में आने से पहले, कंटेस्टेंट्स को एक कार्ड चुनना था और आकांक्षा ने 'एक्सपोज' कार्ड चुना। फिर उनसे एक राज बताने के लिए कहा गया। इसी टास्क के दौरान उन्होंने पहली बार सबके सामने अपने तलाक की घोषणा की। उन्होंने कहा, "तो, मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम अलग हो गए हैं और एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। यह बात पब्लिक नहीं हुई थी, लेकिन हां अब... हम पिछले साल से इस बारे में सोच रहे हैं। तो, हमारे बीच चीज़ें खराब नहीं हैं, हम एक-दूसरे से बात करते हैं। लेकिन हमें यह भी लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के साथ सही नहीं बैठते क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया अलग है। हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।"

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के बारे में

आकांक्षा चमोला 'दिल धोखा और डिजायर' और 'कैसे मुझे तुम मिल गए' जैसे शो के लिए जानी जाती हैं। वहीं, गौरव खन्ना एक मशहूर टीवी एक्टर हैं, जिन्हें हिट शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। गौरव सलमान खान के रियेलिटी शो 'बिग बॉस 19' के विनर भी रह चुके हैं। गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर, 2016 को कानपुर में एक पारंपरिक समारोह में हुई थी।

ये भी पढ़ेंः 'लॉक अप' खत्म होते ही गिले-शिकवे भूलीं श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी, जमकर थिरकीं एक-साथ, एकता कपूर ने कराया मिलन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन