1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ढाका आतंकी हमले में इंडियन गर्ल तारुषि की मौत, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी और ख़बरों के लिए क्लिक करें

ढाका आतंकी हमले में इंडियन गर्ल तारुषि की मौत, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी और ख़बरों के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय खबरें- ढाका आतंकी हमले में इंडियन गर्ल तारुषि की मौत, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें-

ढाका आतंकी हमले में इंडियन गर्ल तारुषि की मौत, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई है। 19 साल की तारुषि जैन मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली थी। वो अमेरिका में पढ़ रही थी और छुट्टियां बिताने अपने घरवालों के पास ढाका गई हुई थी। ढाका में तारुषि के पिता कपड़े का कारोबार करते हैं। छुट्टियां बिताने आई तारुषि इस आतंकी हमले में मारी गई। आगे पढ़ें

विधायक के बेटे की कार का क़हर, BMW से 3 को कुचला

राजस्थान के जयपुर में BJP विधायक के बेटे की BMW कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये BMW सीकर से बीजेपी विधायक नंदकिशोर महरिया का बेटा सिद्धार्थ महरिया चला रहा था। आगे पढ़ें

क्या है यूनीफॉर्म सिविल कोड, जानिए पहली बार कब आया था सुर्खियों में?

सरकार ने विधि आयोग से समान नागरिक संहिता (यूनीफॉर्म सिविल कोड) के मुद्दे का अध्ययन करने को कहा है। कानून मंत्रालय के विधिक विषयक विभाग ने आयोग से इस संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है। आगे पढ़ें

मुंबई में हाई टाइड का खतरा, अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान

मुंबई में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच हाई टाइड का खतरा मंडरा रहा है। समंदर में तेज हवाओं के साथ ऊंची ऊंची लहरें उठ रही हैं और ये लहरें साढ़े चार से पांच मीटर तक ऊंची उठ रही हैं। बीएमसी ने हाई टाइड के वक्त लोगों को समंदर के किनारे सावधान रहने को कहा है। आगे पढ़ें

ढाका अटैक के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी तेज

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, "सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अलर्ट जारी किया गया है और हम जरूरी उपाय कर रहे हैं।" आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

ढाका में कमांडो ऑपरेशन खत्म, 18 बंधकों को छुड़ाया गया, 6 आतंकी ढेर

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र के एक रेस्तरां में चल रहा बंधक संकट आज खत्म हो गया जब भारी हथियारों से लैस बांग्लादेशी कमांडो ने इस रेस्तरां पर धावा बोला और इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकवादियों को मार गिराया। आगे पढ़ें

अमेरिका, ब्रिटेन के एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की चेतावनी

अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत मनाने की तैयारी चल रही है, और इस दौरान लांस एजेंलिस इंटरनेशनल, जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल और इंग्लैंड के हीथ्रो हवाईअड्डे पर आतकंवादी हमले की धमकी दी गई है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

अरुण जेटली की संपत्ति FY16 में 2.83 करोड़ रुपए घटी, अभी भी Rs.68.41 करोड़ की प्रॉपर्टी के हैं मालिक

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की संपत्ति वित्त वर्ष 2015-16 में 2.83 करोड़ रुपए कम हो गई है। बैंक खाते में नकदी कम होने से उनकी संपत्ति घटकर 68.41 करोड़ रुपए रह गई। प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर डाले गए संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार जेटली ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान आवासीय भवन और भूखंड सहित उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 34.49 करोड़ रुपए पर एक साल पहले के बराबर ही रहा है। आगे पढ़ें

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट है बेकार, राकेश मोहन ने कहा इसमें होगी धन की बर्बादी

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट को बेकार तथा धन की बर्बादी करार देते हुए कहा कि यदि हमें 7 से 9 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करनी है तो देश को अपने परिवहन क्षेत्र में सही तरीके से निवेश करना होगा। आगे पढ़ें

दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, 30 पैसे प्रति किलोग्राम की हुई वृद्धि

दिल्ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कम्‍प्रेस्‍ड नैचुरल गैस (CNG) की कीमतों में वृद्धि हुई है। सीएनसी की आपूर्तिकर्ता कंपनी इंद्रप्रस्‍थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बताया कि... आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

सैफ अली खान ने कहा, हां करीना मां बनने वाली हैं

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान इस साल के अंत तक अपने पहले बच्चे के माता पिता बन सकते हैं। आगे पढ़ें

कपिल के शो में एंट्री करेगी चिडिय़ाघर की मयूरी, बनेगी कीकू शारदा की पत्नी

देबिना बनर्जी जल्दी ही 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगी। इस शो में वे कीकू शारदा की हॉट और ग्लैमरस पत्नी के रूप में दिखेंगी। खुद देबिना ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है, "मैं शो में कीकू की ग्लैमरस पत्नी बनूंगी, जो उनके साथ कपिल के साड़ी स्टोर में काम करेगी। यदि कैरेक्टर को लोग पसंद करते हैं तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।"

खेल की खबरें-

हरभजन ने कहा, विराट कोहली का आक्रामक खेल भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार संकेत है

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि बैट्समैन विराट कोहली की आक्रामक शैली भारतीय क्रिकेट के लिए नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में एक अच्छा संकेत है। मुझे बडा अच्छा लग रहा है ये भारतीय क्रिकेट को बड़ी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। आगे पढ़ें

चोट के चलते बोल्ट ट्रायल्स से हटे, रियो ओलिंपिक में खेलना संदिग्ध

ओलिंपिक और विश्व 100 मीटर फर्राटा चैंपियन उसेन बोल्ट हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते जमैका के ट्रायल्स में फाइनल से हटे और उनका रियो ओलिंपिक में भाग लेना संदिग्ध हो गया। विश्व कीर्तिमानधारी बोल्ट ने शुक्रवार को नेशनल स्टेडियम में 100 मीटर सेमीफाइनल हीट 10.04 सेकंड के समय के साथ जीती। लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते वे फाइनल में शामिल नहीं हो पाए। बोल्ट ने इसके बाद ट्‍वीटर पर दिए बयान में कहा, 'मुझे दौड़ने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद नेशनल चैंपियनशिप के चीफ डॉक्टर ने मेरा परीक्षण किया और हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1 टियर पाया गया।'

Latest India News