1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'आप की अदालत' में बोले हरभजन, 'कोहली का आक्रामक खेल टीम इंडिया के लिए शानदार संकेत'

'आप की अदालत' में बोले हरभजन, 'कोहली का आक्रामक खेल टीम इंडिया के लिए शानदार संकेत'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 02, 2016 04:44 pm IST,  Updated : Jul 03, 2016 06:15 am IST

नई दिल्ली: क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि बैट्समैन विराट कोहली की आक्रामक शैली भारतीय क्रिकेट के लिए नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में एक अच्छा संकेत है। मुझे बडा अच्छा लग रहा

harbhajan singh- India TV Hindi
harbhajan singh

नई दिल्ली: क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि बैट्समैन विराट कोहली की आक्रामक शैली भारतीय क्रिकेट के लिए नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में एक अच्छा संकेत है। मुझे बडा अच्छा लग रहा है ये भारतीय क्रिकेट को बड़ी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा।

इंडिया टीवी पर आज रात प्रसारित होने जा रहे रजत शर्मा के शो ‘आपकी अदालत’ में सवालों का जवाब देते हुए हरभजन ने कहा "विराट कोहली की आक्रामक शैली  देखने में अच्छा लग रहा है, मुझे लगता है यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार संकेत है। अच्छी बॉ़डी लेंग्वेज लेकर जाना, भारत के लिए ल़डकर रिज़ल्ट निकालना, वही स्पिरिट होनी चाहिए, जो विराट कोहली में है, चाहे मेरे से ली हो या उसमें पहले से थी, मुझे बडा अच्छा लग रहा है ये भारतीय क्रिकेट को कठिन ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा।"

टीमें जो टीम इंडिया को टक्‍कर दे सकती हैं

मौजूदा सूरतेहाल पर हरभजन ने कहा कि "मेरे अन्दाज़े में आज की तारीख में भारत का अगर किसी के साथ मुकाबला है, तो वो है  साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड से, ये तीन टीमें हैं। मुझे लगता है बाकी टीमों से 10 बार खेलेंगे तो शायद उनको सात बार हरा देंगे।"

पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलने पर

ये पूछे जाने पर कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलने में उन्हें कैसा लगा इसपर हरभजन ने कहा, "एक प्लेयर के नाते, किसी बडी टीम को हराने में बडा मज़ा आता था। पाकिस्तान की उस समय की टीम बडी थी, वसीम अकरम, वकार यूनुस, सक़लैन मुश्ताक़, शोएब अख्तर वो स्पेशल गेम होता था, स्पेशल मोमेंट होता था। मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान मैच में प्लेयर्स से ज्यादा मीडिया बहुत ज्यादा हाइप कर देता है।"

वीडियो में देखिए भज्जी किसे मानते हैं बेस्ट कैप्टन-

आगे की स्लाइड में पढ़िए जब शोएब ने किया चैलेंज और हरभजन ने मार दिया छक्का-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल