1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'आप की अदालत' में बोले हरभजन, 'कोहली का आक्रामक खेल टीम इंडिया के लिए शानदार संकेत'

'आप की अदालत' में बोले हरभजन, 'कोहली का आक्रामक खेल टीम इंडिया के लिए शानदार संकेत'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 02, 2016 04:44 pm IST,  Updated : Jul 03, 2016 06:15 am IST

नई दिल्ली: क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि बैट्समैन विराट कोहली की आक्रामक शैली भारतीय क्रिकेट के लिए नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में एक अच्छा संकेत है। मुझे बडा अच्छा लग रहा

yuvraj
yuvraj

जब शोएब ने की हरभजन और युवराज की पिटाई

हरभजन ने बताया कि कैसे शोएब ने एक बार कमरे में उसकी और युवराज सिंह की पिटाई की। उन्होंने कहा, " हां, उसने (शोएब) कहा था कि मैं कमरे में घुसके मारूंगा, मैने कहा, अच्छा देख लेते हैं कौन किसको मारेगा, और मैं डर गया था सच्ची, सांडा बहुत तगडा है वो, उसने एक बार मुझे और युवी को पटक-पटक के कमरे में बहुत मारा था क्योंकि वो तगडा था, पकड में नहीं आता था, वो 3 लोगों  की पकड में न आए। पर ये है कि हमारा दोस्त है। ग्राउंड में ये सब थोडी बहुत चलती है, हम अपनी-अपनी कंट्री के लिए खेलते हैं।"

‘ऑस्‍ट्रेलियन से भी खूब हुआ पंगा, वे अपने आपको सुपीरियर मानते थे’

ऑस्ट्रेलियन खिलाडियों के साथ तूतू मैं मैं पर हरभजन ने कहा- "ऑस्ट्रेलियन्स को लगता था कि वो सबसे सुपीरियर हैं उनको कोई हरा नहीं सकता है, वो बहुत ज्यादा डॉमिनेट करने को देखते थे, पर हम उस पीढी से आए थे कि हमने कभी सीखा ही नहीं, मैं पंजाब से हूं, पंजाब के लोग जो दिल में है, वो सामने रखते हैं, न किसी को गलत बोलो, न किसी से सुनो।"

"एक बार मैं बैटिंग कर रहा था और (डैरन) लेहमान मुझे छेड़े जा रहा था। कभी कुछ, कभी कुछ बोल रहा था, मैंने भी उसे कुछ न कुछ बोल दिया। उस बेचारे का पेट इतना बडा था कि नाड़ा लटक रहा था जैसे शक्ति कपूर का लटकता है, उसकी आधी बात समझ में आ रही थी और आधी नहीं, पर मैं इतना परेशान हो गया, चुप ही नहीं हो रहा था, मैने इसकी पेट की तरफ देखकर कहा Are you pregnant उतने में वो इतना चिढ गया, उसने शेन वॉर्न को बताया, शेन वॉर्न हंसे जा रहा था, शेन वॉर्न ने मुझे आके बोला, तूने ऐसे बोला...वैसे प्लेयर्स का इतना बडा पेट नहीं होना चाहिए।"

वीडियो में देखिए अनुष्का को लेकर क्या बोले भज्जी-

आगे की स्लाइड में पढ़िए एन्ड्रयू साइमंड्स के विवाद पर क्या बोले भज्जी-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल