
मैकग्रॉ ने भी मुझे बहुत पकाया
हरभजन ने कहा, "(ग्लेन) मैकग्रॉ ने भी मुझे बहुत पकाया। हर बॉल डालने के बाद वो मुझे कुछ न कुछ बोले जा रहा था, उसको लग रहा था, top batsmen को आउट कर दिया, ये पता नहीं कहां से आके फंस गया, तो हर बॉल के बाद बोले जाय, तो मैने बोला, वो एक बोलता, मैं तीन, वो दो बोलता, मैं पांच बोलता था..एक समय आया जब ऑस्ट्रेलियन्स ने मुझे स्लेज करना बन्द कर दिया।"
एन्ड्रयू साइमंड्स के विवाद पर
ऑस्ट्रलियन खिलाडी एन्ड्रयू साइमंड्स के विवाद पर हरभजन ने कहा- "मैंने मंकी नहीं कहा था, मैंने कहा ही नहीं, उनका इल्जाम ये था। मैंने उसे कहा- तेरी मां की हाथ की रोटी खाने का बडा दिल कर रहा है , उसने बात ही नहीं सुनी, उनको हिन्दी नहीं आती थी, मेरे को कौन सी इंग्लिश समझ आ रही थी।"
अपने गुस्से के बारे में हरभजन ने कहा- "मेरे अलावा भी बहुत लोग हैं। मैं जब खेलता हूं बहुत competitive zone में कहता हूं, दिमाग में सिर्फ एक ही चीज होती है कि मैं भारत को कैसे मैच जिता सकता हूं उसके लिए दिलोजान से क्रिकेट खेलता हूं।"
वीडियो में देखिए कैप्टन कूल पर भज्जी का खुलासा-
आगे की स्लाइड में पढ़िए श्रीसंत को मारने की घटना पर क्या कहा हरभजन ने-