
harbhajan singh
अंडरवियर को अच्छा शगुन मानकर लिए 32 विकेट
हरभजन सिंह ने बताया कि कैसे एक बार उन्होंने अपने एक खास अंडरवियर को अच्छा शगुन मानकर एक सीरीज में 32 विकेट लिए थे। उन्होंने कहा, "वो सपोर्टर था, जो अब फटके पोचा बन चुका होगा। लेकिन वो ऐसी सीरीज़ थी जिसमें मैने 32 विकेट लिए थे। पहले दिन सपोर्टर, यानी अंडरवीयर मैंने पहनी, फिर जुराबें, पैड, शर्ट पहनी, उस दिन 5 विकेट ले लिए, तो फिर मेरी belief बन गयी कि यही चीज पहनता हूं। यही सेम चीज़ रिपीट करता हूं, देखते हैं क्या होता है फिर मैं 7 विकेट ले गया, तो वो उस सीरीज़ में मैं दोहराता गया, इतना दोहरा दिया कि सीरीज़ जब खत्म हुई, तो उस सपोर्टर में और जुराबों में छेद हो गए, जो कि दिखते नहीं थे, पर हवा लाती थी।"
आगे की स्लाइड में पढ़िए सचिन तेंदुलकर को लेकर क्या बोले हरभजन-