1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विधायक के बेटे की कार का क़हर, BMW से 3 को कुचला

विधायक के बेटे की कार का क़हर, BMW से 3 को कुचला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2016 02:00 pm IST,  Updated : Jul 02, 2016 02:00 pm IST

राजस्थान के जयपुर में BJP विधायक के बेटे की BMW कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं।

bjp mla son- India TV Hindi
bjp mla son

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में BJP विधायक के बेटे की BMW कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये BMW सीकर से बीजेपी विधायक नंदकिशोर महरिया का बेटा सिद्धार्थ महरिया चला रहा था।

BMW चला रहे विधायक नंदकिशोर महरिया के बेटे ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी। इसी ऑटो में तीनों लोग बैठे थे। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो को टक्कर मारने के बाद BMW रुकी नहीं और फिर आगे खड़ी एक PCR वैन को भी टक्कर मारी जिसमें सवार दो पुलिसवाले घायल हो गए। दोनों पुलिसवालों की हालत नाजुक है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

जयपुर पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि कार में सिर्फ दो लोग थे और कार फुल स्पीड में थी। ब्रेथ अनालाइज़र रिपोर्ट में अल्कोहल की बात भी सामने आई है।

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग की है। उन्हें डर है कि बीजेपी विधायक अपने रसूख के दम पर आरोपी बेटे को बचा लेंगे।

बीजेपी विधायक का बेटा सिद्धार्थ महरिया इस वक्त पुलिस हिरासत में है। सिद्धार्थ अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि कार में दो नहीं तीन लोग थे और कार ड्राइवर चला रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत