1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ढाका अटैक के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी तेज

ढाका अटैक के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी तेज

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2016 05:17 pm IST,  Updated : Jul 02, 2016 05:17 pm IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले के बाद BSF ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।

bsf- India TV Hindi
bsf

कोलकाता: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, "सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अलर्ट जारी किया गया है और हम जरूरी उपाय कर रहे हैं।"

पुलिस के साथ मिलकर BSF के जवान बांग्लादेश की सीमा से लगने वाले इलाकों में खोज अभियान चला रहे हैं। हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों सहित राज्य के बड़े प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ढाका के होली आर्टिजन बेकरी में शुक्रवार रात घुसे आतंकवादियों ने 40 लोगों को बंधक बना लिया था। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है।

बांग्लादेशी सुरक्षा बलों ने बंधक बनाए गए लोगों में से 13 को बचा लिया है, जबकि 20 की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को भी मार गिराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत