Home Tips: हम सभी को अपना घर साफ़ रखना बेहद पसंद होता है। साफ़ सफाई के बाद घर की रौनक देखते ही बनती है। लेकिन अक्सर घर की रौनक को दरवाजे और खिड़कियों के काले हैंडल और दाग की नज़र लग जाती हैं। दरवाजों और खिड़कियों के हैंडल को साफ करना बहुत बड़ा टास्क होता है। बार बार धूल जमने और लगातार पकड़ने की वजह से ये काले पड़ जाते हैं। जिस वजह से देखने में भी वे बेहद गंदे लगते हैं। लोग इन्हे साफ़ करने के कई तरीके आज़माते हैं, लेकिन उससे कुछ असर नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप उन्हें आसानी से चमका सकते हैं।
Image Source : freepikHome Tips
तांबे और पीतल के हैंडल
ज़्यादातर लोग घर के दरवाजों में पीतल या तांबे के हैंडल लगाते हैं। ये शुरू में तो बेहद कमाल लगते हैं। लेकिन इन्हें रोज़ाना छूने से ये काले पड़ जाते हैं और बाद में बेहद भद्दे नज़र आते हैं। ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए आप एक घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। 1 चम्मच मैदा, 1 चम्मच सफेद सिरका और 1 चम्मच नमक को मिला लें। इस पेस्ट को पीतल या तांबे के हैंडल पर रगड़ें। 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें अब इसे गर्म पानी से साफ कर लें। ये हैंडल नए जैसे हो जाएंगे।
Image Source : freepikHome Tips
क्रोम और निकल के हैंडल
इन दिनों दरवाजों में क्रोम और निकल के बने हैंडल ट्रेंड में हैं। अगर आप उनकी रेगुलर सफाई न करें, तो उसकी चमक खोने लगती है। इसे साफ करने के लिए आप 1 गिलास पानी में 1/2 चम्मच डिश वॉश लिक्विड मिलाएं और घोल तैयार करें। इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब हैंडल पर इसे स्प्रे करें और एक सॉफ्ट कपड़े की मदद से इसे साफ करें। आपके दरवाजे के हैंडल चांदी की तरह चमकने लगेंगे।
Image Source : freepikHome Tips:
स्टेनलेस स्टील के हैंडल
अगर आपको दरवाजे में स्टेनलेस स्टील के हैंडल लगे हुए हैं, तो इसे साफ करने के लिए नॉर्मल डिश वॉश लिक्विड को पानी में मिलाकर घोल बना लें। अब इसे हैंडल पर लगाएं और कपड़े से रगड़ें। अगर हैंडल पर बहुत ज्यादा दाग हैं, तो इसे साफ करने के लिए आप जैतून के तेल और सफेद सिरका को मिलाकर घोल बनाएं। इसे एक कपड़े की मदद से हैंडल पर लगाएं और साफ करें। ऐसा करने पर हैंडल नए की तरह चमकने लगेंगे।
Latest Lifestyle News