बिना ओवन यूं बनाएं टेस्टी कुरकुरी बेसन कुकीज, ये रहा बनाने का तरीका
बिना ओवन यूं बनाएं टेस्टी कुरकुरी बेसन कुकीज, ये रहा बनाने का तरीका
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 17, 2020 10:26 am IST, Updated : Jun 17, 2020 10:27 am IST
बिना ओवन के भी बेसन की कुकीज काफी टेस्टी और कुरकुरी बनती है। जानिए कैसे आप 20-30 मिनट में बना सकते हैं घर में ही टेस्टी कुकीज।
Image Source : INSTAGRAM/SHREYA12VRCHIबिना ओवन यूं बनाएं टेस्टी कुरकुरी बेसन कुकीज, ये रहा बनाने का तरीका
अधिकतर हम कुकीज या तो बाजार से खरीद लाते हैं या फिर ओवन में झट से बना लेते हैं। लेकिन जिनके पास ओवन नहीं हैं उन्हें समझ में नहीं आता है कि वह कैसे घर में टेस्टी कुकीज बना सकते हैं। बेसन और मैदा की मजेदार कुकीज हर किसी को पंसद होती है। इसे आप बिना ओवन भी आसानी से घर में बना सकते हैं और यह उतनी ही टेस्टी बनती है जितना ओवन में बनीं हुई कुकीज। फिर देर किस बात की घर में यूं बनाएं टेस्टी बेसन की कुकीज।
सबसे पहले एक बाउल में रिफाइंड ऑयल या घी और चीनी डालकर अच्छी तरीके से मिक्सर का इस्तेमाल करके मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे बेसन डालते हुए मिलाते रहें। इसके बाद इसमें आधा मैदा डाल दें और बराबर मिलाते रहें। अब इसमें पूरा मैदा डालकर हाथों की मदद से मसल-मसल करके आराम से गूंथ लें। अब इसमें दूध डालकर अच्छी तरह से मसल लें। अब एक पैन में अंदर स्टैंड रखकर धीमी आंच में 10 मिनट प्रिहीट कर लें। इसके बाद एक प्लेट में घी लगाकर बेसन से की छोटी-छोटी लोई बनाकर कुकीज का आकार देते हुए इसमें रख दें। इसके बाद इसे सावधानी पूर्वक पैन के अंदर रख दें और ऊपर से ढक्कन बंद कर दें। अब इसे धीमी आंच में 10-15 मिनट पकने दें। 15 मिनट बाद ढक्कन हटाकर देख लें कि कुकीज बेक हुई है कि नहीं। अगर हो गई है तो आराम से प्लेट को बाहर निकाल लें। आपकी गर्मा-गर्म कुकीज बनकर तैयार है।