1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बच्चों के लिए घर पर बनाएं वेज आलू टिक्की बर्गर, पढ़ें पूरी रेसिपी

बच्चों के लिए घर पर बनाएं वेज आलू टिक्की बर्गर, पढ़ें पूरी रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2020 02:06 pm IST,  Updated : May 16, 2020 02:10 pm IST

बच्चों के साथ-साथ हर किसी को बर्गर खाना बहुत पसंद हैं। आप बर्गर को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। जानिए कैसे घर पर बनाएं वेज आलू टिक्की बर्गर।

बच्चों के लिए घर पर बनाएं वेज आलू टिक्की बर्गर, पढ़ें पूरी रेसिपी- India TV Hindi
बच्चों के लिए घर पर बनाएं वेज आलू टिक्की बर्गर, पढ़ें पूरी रेसिपी Image Source : INSTRAGRAM/HIGHVEG

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है। ऐसे में घर पर खाने के नए-नए डिश बना रहे हैं। स्ट्रीट फूड और रेस्टोरेंट बंद होने के कारण घर में ही चाइनीज फूड के साथ-साथ खूब जंक फूड बना रहे हैं। अगर आप भी बच्चों के लिए बर्गर बनाने की सोच रहे हैं तो जान लें कैसे घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी आलू टिक्की बर्गर रेसिपी। इसे बनाने के लिए आपको कोई स्पेशल चीज नहीं बल्कि किचन में मौजूद चीजों से आसानी से बना सकते हैं। तो फिर देर किस बात की घर पर बनाएं आलू टिक्की बर्गर। 

आलू टिक्की बर्गर बनाने के लिए सामग्री

आलू  टिक्की के लिए:

  • 2 उबला और मैश किया हुआ आलू
  • एक चौथाई कप उबला हुआ मटर
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी 
  • एक कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • एक छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • तलने के लिए तेल
  • एक चम्मच जीरा पाउडर 
  • एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार 
  • एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • एक चौथाई कप मोटा पोहा 

नाश्ते में सुबह फटाफट बनाइए कुरकुरी और स्वादिष्ट पोटेटो पिनवील

मैदा पेस्ट के लिए

  • तीन बड़े चम्मच मैदा
  • 2 बड़े चम्मच मकई का आटा
  • एक चौथाई चम्मच काली मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चौथाई कप पानी

अन्य सामग्री

  • तीन चम्मच मेयोनीज
  • तीन टोमैटो सॉस
  • एक चम्मच मिर्च सॉस
  • 4 बर्गर बन
  • 1 प्याज रिंग में कटा हुआ
  • 1 टमाटर स्लाइस में कटा हुआ

Masala Dosa Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी मसाला डोसा

ऐसे बनाएं आलू टिक्की बर्गर

सबसे पहले आलू टिक्की बनाएंगे। इसके लिए एक बाउल में ब्रेड क्रम्ब्स छोड़कर सभी सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें। अब इनकी छोटी-छोटी लोई काटकर टिक्की का आकार दें।  वहीं दूसरी बाउल में मैदा का पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें टिक्की को मैदा के पेस्ट में डुबोएं और ब्रेड क्रम्ब्स में डालकर अच्छी तरह से लगा लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद आलू की टिक्की हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।  अब एक ब्रेड बन लें और उसे बीच से काटकर बर्गर सॉस(मेयोनीज, टोमैटो और मिर्च सॉस को एक साथ मिक्स कर लें) दोंनों तरफ अच्छी तरह से लगाएं। अब इसमें एक साइड में प्याज, टमाटर के स्लाइस रखने के बाद आलू टिक्की रखें। अब इसके ऊपर भी प्याज और टमाटर रखें। दूसरे बन से इसे बंद करके थोड़ा सा दबा दें।  आपका आलू टिक्की बर्गर बनकर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल