1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर मलाई से घी निकालने का आसान तरीका, यूं निकलेगा दानेदार शुद्ध घी

घर पर मलाई से घी निकालने का आसान तरीका, यूं निकलेगा दानेदार शुद्ध घी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2020 07:39 am IST,  Updated : May 12, 2020 08:06 am IST

दूध पर आने वाली मलाई से बढ़िया टेस्टी घी बनाया जा सकता है, जिसे खाना बनाने में प्रयोग कर सकते हैं। जानिए क्या है इसका तरीका।

होममेड घी बनाने की आसान विधि- India TV Hindi
होममेड घी बनाने की आसान विधि Image Source : INSTRAGRAM/PEPPERDELIGHTBLOG

भारतीय समाज में देसी घी को बेस्ट इम्युनिटी बूस्टर के रूप में माना जाता है। यह हमारी आंखों, पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है और यहां तक कि यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। देसी घी से स्किन और बाल भी अच्छे होते हैं। मार्केट में गाय के साथ अन्य घी मिल जाते हैं लेकिन वो कितने शुद्ध यह जानना बहुत जरूरी ह। आज के समय में अधिकतर चीजें मिलावटी आती हैं ऐसे में आप नही चाहेंगे कि आपका परिवार अनहेल्दी घी खाएं। ऐसे में आप चाहे तो इसे बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकते हैं। घर पर शुद्ध और ताजा घी बनान बहुत ही आसान है इसके लिए आपको कोई स्पेशल सामग्री की जरूरत नहीं होती है। देसी घी को मलाी और दही दोनों चीजों से बनाया जा सकता है। जानिए घर पर कैसे बनाएं देसी घी

घी एक बेहतरीन एंटीबायोटिक है जो सर्दी-खांसी के दौरान मददगार है। इसका उपयोग घावों को भरने के लिए भी किया जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान देसी घी मां और बच्चे दोनों को पोषण प्रदान करता है। 

मलाई से कैसे बनाएं घी

अगर आप मलाई से घी बनाने के लिए सोच रहे हैं तो सबसे पहले कम से कम 1 सप्ताह घर पर जो फुल क्रीम दूध आता है उसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रीज में रखते जाए। एक सप्ताह बाद इस कंटेनर को निकालकर कम से कम 4-6 घंटे के लिए नॉर्मल तापमान में रख दें। तय समय के बाद एक गहरे बाउल में इसे डालकर हैंड ब्लैडर की मदद से इसे फेंट लें। 10 से 15 मिनट तक फेंटने के बाद इससे पानी और मक्खन अलग हो जाएगा। अब इस मक्खन का पानी हटाते हुए दूसरे बाउल में निकाल लें। अब इस मक्खन को कढ़ाई में डालकर गर्म करें। धीमी आंच में इसे पकने दें।  इसे  बीच-बीच में चलाते रहें। जिससे कि यह जले नहीं। 15-20 मिनट में आप देखेंगे कि मलाई का रंग हल्का ब्राउन होने लगेगा। अब गैस बंद करके इसे छान लें। एयरटाइट कंटेनर में इसे स्टोर कर लें। इस घी को आप 1 साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाजार के बटर को भी फेल कर देगा घर में बना मक्खन, जाने बनाने की आसान Recipe

दही से कैसे बनाएं घी

जिस तरह मलाई से मक्खन निकाल घी मनाया जाता है। उसी तरह दही से भी बनाया जाता है। इसके लिए 1 लीटर दूध को गर्म करें। हल्का ठंडा होने पर इसमें थोड़ा सा जमाने के लिए दही या फिर नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें प्लेट बनकर रख दें। चाहे तो इसे कंबल से ढक दें। इससे दही अच्छी तरह से जम जाएगा।

अब इस दही को एक गहरे बाउल में डालकर हैंड ब्लैंडर के माध्यम में फेंट लें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिक्स कर लें। कई बार मक्खन निकलने में काफी टाइम लगता है इसलिए परेसान होने की जरूरत नहीं है। इसे थोड़ी देर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद फिर इसे फेंट लें। आप देखेंगे कि इसे मक्खन और छाछ अलग हो गई है। 

अब इस मक्खन से छाछ से निकालकर एक बाउल में रख लें। वहीं छाछ को आप रायता या ऐसे ही पी सकते हैं। अब मक्खन को कढ़ाई में डालकर गर्म करें। हल्का ब्राउन होने के बाद गैस बंद करें और इसे छान लें। आपका देसी घी बनकर तैयार हैं।

चुटकियों में घर पर जमाए बाजार जैसा दही, तरीका भी बेहद आसान

ध्यान रखें ये बातें

घी बनाते समय गैस को हमेशा धीमी रखें तेज गैस से घी जलने के साथ-साथ उफनकर बाहर सब गिर जाएगा।

घी को ज्यादा ब्राउन करने से बचें। इससे घी जल जाएगा और उसका स्वाद बेकार लगेगा। 

घी को लगातार चलाते रहें। इससे इससे निकलने वाला मावा तली में न लगें। इससे आपका घी जल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल