1. Hindi News
  2. धर्म
  3. साल 2027 में शनि का डबल गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख, दूर होंगे सब कष्ट

साल 2027 में शनि का डबल गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख, दूर होंगे सब कष्ट

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jul 03, 2026 08:56 am IST,  Updated : Jul 03, 2026 08:56 am IST

न्याय और कर्मफल दाता शनि देव को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है, लेकिन 2027 में शनि दो बार राशि बदलेंगे। ज्योतिष अनुसार शनि का ये डबल गोचर 3 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

SHANI RASHI PARIVARTAN 2027- India TV Hindi
2027 में शनि दो बार बदलेंगे चाल Image Source : INDIA TV

2027 में शनि का पहला राशि परिवर्तन 3 जून को होगा। इस दिन शनि देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 20 अक्तूबर 2027 को शनि दूसरी बार राशि बदलेंगे। इस दिन शनि देव अपनी पिछली गोचर राशि मीन में वापस आ जायेंगे, जहां ये 23 फरवरी 2028 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद न्याय के देवता शनि महाराज मेष में अपनी यात्रा शुरू करेंगे। जानिए 2027 में शनि का दो बार राशि बदलना किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

शनि का डबल गोचर इन 3 राशियों को देगा लाभ

वृषभ राशि (Taurus) 

वृषभ राशि वालों के लिए साल 2027 में शनि का डबल गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अटके काम पूरे होंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए भी शनि का गोचर लाभकारी दिखाई दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नया घर या वाहन खरीदने के प्रबल योग बनेंगे। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शनि का डबल गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। बड़ी कंपनियों से अच्छे ऑफर मिलेंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा होने की संभावना है। नया काम शुरू कर सकते हैं। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

शनिवार के दिन शनि देव की विधि विधान पूजा करें। उनकी प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं और एक दीपक पीपल के पेड़ के नीचे भी जलाएं। इस दिन जरूरतमंदों को कपड़े, भोजन, जूते-चप्पल, तिल, तेल इत्यादि का दान जरूर करें। इसके अलावा शनिवार को शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

3 जुलाई की रात शनि की राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, कर्क-कन्या सहित 4 राशियां सेहत और आर्थिक पक्ष लेकर रहें सतर्क

शनि की उल्टी चाल की भी अब लगेगी मार, ये 3 राशियां पहले से ही झेल रही थीं साढ़ेसाती का प्रकोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।