1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सबकी दुआ चाहिए', गौरी संग शादी पर आमिर खान ने खुद लगाई मुहर, बताए कब, कहां और किस अंदाज में होगी वेडिंग

'सबकी दुआ चाहिए', गौरी संग शादी पर आमिर खान ने खुद लगाई मुहर, बताए कब, कहां और किस अंदाज में होगी वेडिंग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 03, 2026 09:56 am IST,  Updated : Jul 03, 2026 09:56 am IST

गौरी स्प्रैट संग शादी पर आमिर खान ने मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि वो शादी करने के लिए तैयार हैं और इसके लिए उन्हें अपने फैंस की दुआ चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि वो कब, कहां और कैसे शादी करने वाले हैं।

aamir khan gauri spratt- India TV Hindi
आमिर खान और गौरी स्प्रैट। Image Source : PTI

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी को लेकर काफी चर्चाएं थीं। अब एक्टर ने खुद इस बाद की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इसके लिए उन्हें सभी की दुआ की जरूरत है। जब एक्टर ने अपनी तीसरी शादी पर बात की तो उनके बड़े बेटे जुनैद खान साथ मौजूद थे। दोनों अरशद वारसी स्टारर वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे थे। 

कब, कहां और कैसी होगी आमिर खान की शादी?

आमिर खान ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को एक छोटी सी सेरेमनी में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा शादी घर पर ही होगी और इसमें सिर्फ करीबी-बचपन के दोस्त और दोनों के परिवार के लोग ही शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस शादी के लिए सभी की दुआ चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी शादी एक रजिस्टर्ड मैरिज होगी।

आमिर खान ने पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी कन्फर्म की

अपने बेटे जुनेद खान के साथ मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने कहा, 'हां, मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है और बहुत ही छोटी सी शादी है। घर पर ही कर रहे हैं, दोनों परिवारों के साथ। बहुत ही खास दिन है हमारे लिए। सबकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे। प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और हमारा सफर अच्छा रहे।' जब पूछा गया कि क्या उनके दोस्त भी शामिल होंगे तो उन्होंने कहा, 'सिर्फ करीबी बचपन के दोस्त शामिल होंगे और परिवार के लोग रहेंगे।'

कैसे शुरू हुआ आमिर और गौरी का रिश्ता?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते की बात करें तो एक साल पहले एक्टर ने अपने जन्मदिन के मौके पर रिश्ते का ऐलान किया और बताया कि दोनों बीस साल पहले मिले थे। जान-पहचान थी, लेकिन कई सालों बाद अब दोनों के बीच रिश्ते गहरे हुए और दोनों रिलेशन में आए। गौरी मूल रूप से बेंग्लुरु की रहने वाली हैं और आमिर खान फिल्म प्रोडक्शन के साथ जुड़ी हुई हैं। वो सलून चेन भी चलाती हैं। आमिर ने बताया कि उनके दादा ब्रिटिश मूल के थे और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। गौरी उम्र में आमिर से 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां भी हैं।

ये भी पढ़ें: थ्रिलर के नाम पर सिर्फ स्पीड, अरशद वारसी की एक्टिंग भी नहीं बचा पाई 'प्रीतम एंड पेड्रो' की ढीली स्क्रिप्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन