1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान? बनेंगे गौरी स्प्रैट के दूल्हे, वेडिंग डेट से भी उठा पर्दा

तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान? बनेंगे गौरी स्प्रैट के दूल्हे, वेडिंग डेट से भी उठा पर्दा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 03, 2026 05:17 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 07:03 pm IST

एक्टर आमिर खान की शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर तीसरी शादी करने जा रहे हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लाइफ पार्टनर बनाने के लिए तैयार हैं। वेडिंग डेट भी सामने आ चुकी है।

aamir khan gauri- India TV Hindi
आमिर खान और गौरी। Image Source : VIRAL BHAYANI

आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते साल आमिर खान ने अपनी लाइफ में आई तीसरी महिला के बारे में दुनिया को बताया था और कहा था कि वो एक बार फिर प्यार में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट को बतौर गर्लफ्रेंड इंट्रोड्यूस कराया था। इसके बाद से दोनों हर इवेंट में साथ दिखने लगे, फिर चाहे वो कोई प्रोफेशनल फिल्म प्रमोशन हो या फैमिली फंक्शन। अब चर्चाए हैं कि आमिर खान अपनी पार्टनर के साथ तीसरी शादी करने के लिए तैयार है। उन्होंने फिलहाल एक्टर ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी शादी डेट भी फाइनल कर ली है और अब वो अपने रिलेशनशिप को शादी का नाम देना चाहते हैं।

कब होगी आमिर और गौरी की शादी?

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। बता दें, गौरी आमिर खान से 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां हैं। दोनों ने रेजिस्टर्ड शादी करने की सोची है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्तों के शामिल होने की चर्चाएं हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों अपने रिश्ते को अब शादी का नाम देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'दोनों अब एक सेक्योर जगह हैं और अपनी बॉन्ड को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। दोनों ने पहले ही अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसमें परिवार के लोगों का साथ करीबी दोस्त शामिल होंगे।'

अभी तय नहीं हुई है गेस्ट लिस्ट

शादी का कार्यक्रम आमिर खान के घर पर ही रखा जाएगा। अभी कोई भी बड़ा उत्सव प्लान नहीं किया गया है। अभी गेस्ट लिस्ट भी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है। इंडस्ट्री में चर्चाएं हैं कि उनकी शादी में शाहरुख खान और सलमान खान शिरकत करेंगे। अगर आमिर और गौरी के रिश्ते की बात करें तो आमिर ने पहले कई बार कहा कि वो दोनों काफी करीब हैं और एक छत के नीचे लिव इन में रह रहे हैं। आमिर ने ये भी कहा था कि उन्हें इस रिश्ते को नाम देने के लिए शादी की जरूरत नहीं है क्योंकि वो अपने दिमाग में पहले से ही शादीशुदा हैं।

आमिर खान की पहली दो शादियां

आमिर खान की पहली शादी रामी दत्ता से 1986 में हुई थी और दूसरी शादी उन्होंने 2005 में किरण राव से की। दोनों के साथ उन्होंने एक दशक से ज्यादा लंबा वक्त गुजारा और फिर अलग होने का फैसला कर लिया। पहली शादी से आमिर खान के दो बच्चे हैं, जुनौद खान और आयरा खान, दूसरी शादी से एक बेटा है आजाद खान।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

आमिर खान ने पहली बार गौरी को इंट्रोड्यूस कराते हुए ही बताया था कि वो उन्हें 20 सालों से जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता दो सालों में ही बना है। गौरी, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी रहीं। वो बैंग्लोर की रहने वाली हैं। पिछली शादी से उनका एक सात साल का बेटा है। वो फिलिप स्प्रैट की पोती हैं, जो ब्रिटेन पैदा हुए कम्यूनिस्ट थे। 1920 मे वो भारत आए और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का भी हिस्सा बने। आमिर ने बताया था कि गौरी और उनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल गई है।

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की बड़ी जीत, अपनी बात से पलटा FWICE, खत्म किया असहयोग आंदोलन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन