A
Hindi News पैसा ऑटो महिंद्रा की बड़ी तैयारी! SUV और इलेक्ट्रिक वाहनों में कंपनी ने बनाई नई रणनीति, क्या कुछ बड़ा आने वाला है?

महिंद्रा की बड़ी तैयारी! SUV और इलेक्ट्रिक वाहनों में कंपनी ने बनाई नई रणनीति, क्या कुछ बड़ा आने वाला है?

भारत का ऑटो सेक्टर इन दिनों जबरदस्त बदलावों के दौर से गुजर रहा है और इस बदलाव के केंद्र में है महिंद्रा एंड महिंद्रा। जब बाकी कंपनियां CNG और अन्य वैकल्पिक फ्यूल तकनीकों की ओर झुकाव दिखा रही हैं, वहीं महिंद्रा ने एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना है।

महिंद्रा की नई...- India TV Paisa Image Source : POSTED ON X BY @MAHINDRA_AUTO महिंद्रा की नई स्ट्रैटेजी

देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने एक बार फिर अपनी महत्वाकांक्षी रणनीति का खुलासा किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह अपने प्रमुख एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट पर फोकस बनाए रखेगी और प्रीमियम, अलग पहचान वाले वाहन पेश करके घरेलू पासेंजर वाहन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। मुंबई स्थित इस ऑटो मेजर के अनुसार, कंपनी फिलहाल CNG और अन्य वैकल्पिक ईंधन तकनीकों को अपनी प्रोडक्ट रेंज में शामिल करने का इरादा नहीं रखती, ताकि अपने ब्रांड की अलग पहचान बनाए रखी जा सके।

एसयूवी सेगमेंट की कमिटमेंट

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट आर. वेलुसामी ने PTI से बातचीत में कहा कि हमारा फोकस ICE और इलेक्ट्रिक वाहनों पर रहा है और हम इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे हैं। हमारे पर्सनल वाहन पोर्टफोलियो में ग्राहक ऐसे प्रोडक्ट चाहते हैं जो अलग हों; वे मास मार्केट में नहीं रहना चाहते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी मल्टी-पर्पज व्हीकल (MPV) सेगमेंट में फिलहाल कोई योजना नहीं बना रही है।

इलेक्ट्रिक वाहन टारगेट

एसयूवी सेगमेंट के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता भी मजबूत बनी हुई है। वेलुसामी ने बताया कि अगले चार वर्षों में महिंद्रा कई नए एसयूवी मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक करीब 7000 EV यूनिट बेचने का लक्ष्य रखा है।

सफल EV बिक्री

कंपनी ने पिछले सात महीनों में बीई 6 और XEV 9 मॉडल के जरिए 30,000 से अधिक EV यूनिट्स बेचे हैं, जिससे उसे लगभग 8000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ। महिंद्रा का लक्ष्य है कि 2028 तक इलेक्ट्रिक वाहन उसकी कुल बिक्री का करीब 25% हिस्सा हों।

बाजार में प्रमुखता

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि महिंद्रा की यह रणनीति उसे न केवल घरेलू बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद करेगी, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में भी कंपनी को प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगी। वेलुसामी ने कहा कि ऑपरेशनल एफिशिएंसी और टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट्स के जरिए कंपनी प्रतिस्पर्धा में बने रहने की पूरी कोशिश करेगी।

Latest Business News