A
Hindi News पैसा ऑटो Tata Punch खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? समझिए EMI का पूरा कैलकुलेशन

Tata Punch खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? समझिए EMI का पूरा कैलकुलेशन

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी टाटा पंच आज भी पहली कार खरीदने वालों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। किफायती कीमत, शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के चलते यह कार मिडिल क्लास फैमिली के बजट में फिट बैठती है।

टाटा पंच खरीदने के लिए...- India TV Paisa Image Source : OFFICIAL WEBSITE टाटा पंच खरीदने के लिए कितना बजट होना चाहिए?

अगर आप 2026 में एक किफायती, स्टाइलिश और माइक्रो-SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो टाटा पंच आपके ऑप्शन्स में जरूर होगी। दमदार डिजाइन, अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस और बजट-फ्रेंडली कीमत की वजह से यह कार मिडिल क्लास परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसे घर लाने के लिए हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी? आइए आसान गणित में समझते हैं पूरा फाइनेंस प्लान।

कितनी है कीमत?

2026 मॉडल की टाटा पंच के बेस वेरिएंट स्मार्च मैन्युअल पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.60 लाख रुपये है। वहीं ऑन-रोड कीमत लगभग 6.65 लाख रुपये तक पहुंच जाती है, जिसमें RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज शामिल होते हैं। मान लीजिए आप 1 लाख रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं। ऐसे में आपको करीब 5.65 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। बैंक या NBFC आमतौर पर 5 साल (60 महीने) तक की अवधि के लिए लोन देते हैं। अगर ब्याज दर 10% सालाना मान लें, तो इस लोन पर आपको हर महीने लगभग 12,005 रुपये की EMI चुकानी होगी।

कुल कितना पड़ेगा ब्याज?

5 साल की अवधि में कुल ब्याज लगभग 1,55,000 रुपये के आसपास बैठेगा। यानी 5.65 लाख रुपये के लोन पर आपको कुल मिलाकर करीब 7.20 लाख रुपये के आसपास भुगतान करना होगा। इसका मतलब यह है कि कम डाउनपेमेंट रखने से आपकी EMI कम तो रहेगी, लेकिन कुल ब्याज ज्यादा देना होगा।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

फाइनेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर संभव हो तो डाउनपेमेंट थोड़ा ज्यादा रखें। इससे लोन अमाउंट कम होगा और ब्याज का बोझ भी घटेगा। साथ ही, लोन अवधि कम रखने से भी कुल ब्याज कम चुकाना पड़ता है, हालांकि EMI थोड़ी बढ़ सकती है। कार खरीदने से पहले अपनी मासिक आय, अन्य खर्च और मौजूदा लोन का आकलन जरूर करें। कोशिश करें कि आपकी कुल EMI आपकी मासिक आय के 35-40% से ज्यादा न हो।

Latest Business News