Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में भारत के टेक्सटाइल यानी उद्योग को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए एक व्यापक एकीकृत कार्यक्रम का रोडमैप पेश किया है। इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक और आधुनिक फाइबर में आत्मनिर्भरता हासिल करने के साथ-साथ करोड़ों बुनकरों और श्रमिकों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
राष्ट्रीय फाइबर योजना
वित्त मंत्री ने योजना के पहले स्तंभ के रूप में 'राष्ट्रीय फाइबर योजना' की घोषणा की। इसका उद्देश्य रेशम, ऊन और जूट जैसे प्राकृतिक फाइबर के साथ-साथ मानव निर्मित और नए औद्योगिक युग के फाइबर में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।
कपड़ा विस्तार और रोजगार योजना
पारंपरिक कपड़ा समूहों को आधुनिक बनाने के लिए सरकार पूंजीगत सहायता प्रदान करेगी। इसके तहत मशीनों की खरीद, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए कॉमन टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम (NHHP)
मौजूदा योजनाओं को एकीकृत कर इस नए कार्यक्रम को डिजाइन किया गया है। इसका सीधा उद्देश्य देश के बुनकरों और कारीगरों को लक्षित सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी कला को बेहतर बाजार और बेहतर आय मिल सके।
समर्थ 2.0: अगली पीढ़ी के टेक-सेवी श्रमिक
कौशल विकास को नई ऊंचाई देने के लिए 'समर्थ 2.0' की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से प्रशिक्षण को आधुनिक बनाना है। वित्त मंत्री ने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारी अगली पीढ़ी के श्रमिक जितने कुशल हों, उतने ही टेक-सेवी भी हों।"
मेगा टेक्सटाइल पार्क और टेक्निकल टेक्सटाइल्स
लॉजिस्टिक्स लागत कम करने के लिए वित्त मंत्री ने मेगा टेक्सटाइल पार्कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया। यहां धागा बनाने से लेकर कपड़ा तैयार करने और मूल्य संवर्धन का काम एक ही जगह होगा। ये पार्क विशेष रूप से उन कपड़ों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिनका उपयोग स्वास्थ्य सेवा और ऑटोमोटिव जैसे उच्च-मूल्य वाले उद्योगों में होता है।
ये भी पढ़ें-
Budget 2026: बीड़ी-सिगरेट को लेकर बजट से क्या जानकारी सामने आई, सस्ता होगा या महंगा?
Budget 2026: बजट में शराब को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, जानें सस्ती हुई या महंगी
Latest Business News