A
Hindi News पैसा बिज़नेस भारत की सबसे लंबी राजधानी एक्सप्रेस, 42 घंटे में तय करती है 2843 km का सफर; इन दो शहरों को जोड़ती है ट्रेन

भारत की सबसे लंबी राजधानी एक्सप्रेस, 42 घंटे में तय करती है 2843 km का सफर; इन दो शहरों को जोड़ती है ट्रेन

भारत का रेल नेटवर्क अपनी विशालता और विविधता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इसी नेटवर्क में एक ऐसी प्रीमियम ट्रेन भी शामिल है, जो भारत की सबसे लंबी राजधानी एक्सप्रेस मानी जाती है। यह ट्रेन 3149 किलोमीटर की दूरी को करीब 42 घंटे में तय करती है।

भारत की सबसे लंबी...- India TV Paisa Image Source : POSTED ON X BY @RAILMININDIA भारत की सबसे लंबी राजधानी एक्सप्रेस जर्नी

भारत के रेल नेटवर्क में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को सबसे तेज, सुरक्षित और हाई-प्रायोरिटी सेवाओं में गिना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से एक राजधानी एक्सप्रेस ऐसी भी है, जो दूरी और सफर की लंबाई के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ देती है? हम बात कर रहे हैं तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस की, जो भारत की सबसे लंबी राजधानी एक्सप्रेस मानी जाती है। यह सुपरफास्ट ट्रेन करीब 2843 किलोमीटर की दूरी को लगभग 42 घंटे में पूरा करती है और देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक के सात बड़े राज्यों को जोड़ती है।

दिल्ली से केरल की राजधानी तक की मेगा जर्नी

यह ट्रेन नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (केरल) तक पहुंचती है। दोनों दिशाओं में इसका ट्रेन नंबर 12431/12432 है। यह भारत की सबसे लंबी राजधानी एक्सप्रेस होने के साथ-साथ भारतीय रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित लंबी दूरी की हाई-स्पीड प्रीमियम सेवाओं में से एक है।

सुबह चलकर अगली रात पहुंचती है ट्रेन

इंडिया रेल इंफो के अनुसार, ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से सुबह 6:16 बजे रवाना होती है और अगले दिन रात 11:35 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचती है। यानी तकरीबन दो दिन या लगभग 42 घंटे का यह सफर यात्रियों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आता है। यह राजधानी एक्सप्रेस अपनी यात्रा में 7 राज्यों को पार करती है- राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल। इतनी लंबी जर्नी में बदलते मौसम, भाषा, संस्कृति और भूगोल का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यही वजह है कि यह ट्रेन सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि भारत के विविध रंगों से भरी एक मोबाइल यात्रा-पुस्तक बन जाती है।

हाई-प्रायोरिटी ट्रेन, समय की पाबंद

राजधानी एक्सप्रेस होने के कारण इस ट्रेन को भारतीय रेलवे में सबसे हाई प्रायोरिटी मिलती है। कम स्टॉपेज, तेज स्पीड और समय पर पहुंचने की प्रतिष्ठा यह ट्रेन लंबे रूट के बावजूद बनाए रखती है।

Latest Business News