A
Hindi News पैसा बिज़नेस 15 साल में 50 लाख बनाने का आसान फॉर्मूला! जानें हर महीने कितनी SIP चाहिए और कैसे बनेगा मोटा फंड?

15 साल में 50 लाख बनाने का आसान फॉर्मूला! जानें हर महीने कितनी SIP चाहिए और कैसे बनेगा मोटा फंड?

दौड़ती–भागती जिंदगी में हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि रिटायरमेंट या बड़े लक्ष्य के लिए आखिर कितना और कैसे बचाया जाए? अगर आपका भी सपना आने वाले वर्षों में एक बड़ा फंड तैयार करने का है, तो आपके लिए अच्छी खबर है।

15 साल में 50 लाख का फंड...- India TV Paisa Image Source : CANVA 15 साल में 50 लाख का फंड तैयार करने का फॉर्मूला

तेजी से बदलती दुनिया में हर कोई चाहता है कि उसका भविष्य सुरक्षित हो और बैंक बैलेंस मजबूत बने। लेकिन दिक्कत यही है कि कमाई तय होती है, खर्च बढ़ते रहते हैं और बचत पीछे रह जाती है। ऐसे में अगर कोई आपको बताए कि आप सिर्फ 15 साल में आसानी से 50 लाख रुपये जोड़ सकते हैं, तो सुनकर हैरानी होगी। लेकिन सच यही है कि यह बिल्कुल मुमकिन है। आपको बस सही तरीके से निवेश करना और हर महीने कितनी SIP करनी है, यह समझना होगा। यही छोटा-सा कदम आपके बड़े सपनों को सच कर सकता है।

कैसे बढ़ता है आपका पैसा?

लॉन्ग टर्म टारगेट के लिए इक्विटी सबसे बड़ा हथियार मानी जाती है। हर महीने की छोटी-सी SIP भी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का फायदा उठाते हुए बड़ी रकम में बदल सकती है। इक्विटी फंड तेजी से आपका पैसा बढ़ाते हैं जबकि डेट फंड पोर्टफोलियो को स्थिर और सुरक्षित रखते हैं। इसलिए SIP का मिश्रण निवेशक को दोनों फायदे देता है।

हर महीने कितनी SIP से बनेंगे 50 लाख?

अगर सालाना रिटर्न करीब 9% हो हर महीने 13,213 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं, अगर रिटर्न 10% मिलता है तो SIP होगी करीब 12,063 रुपये की होगी। इसके अलावा, 11% रिटर्न पर हर महीने 10,996 रुपये निवेश काफी है और अगर आपको 12% का रिटर्न मिल जाए तो सिर्फ 10,008 रुपये की मासिक SIP से ही 15 साल में 50 लाख बन जाएंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि आपको पूरा 50 लाख खुद से नहीं डालना होगा। आप 15 साल में कुल 18 से 24 लाख रुपये ही जमा करते हैं, बाकी सारा फंड कंपाउंडिंग का कमाल है।

कैसे बनाएं 50 लाख तक पहुंचने का पक्का प्लान?

  • अपनी स्थिति के अनुसार मासिक SIP शुरू करें।
  • हर साल इनकम बढ़ने पर SIP बढ़ा दें, यही स्टेप-अप SIP कहलाती है।
  • साल में एक बार पोर्टफोलियो की समीक्षा करें।
  • मार्केट गिरने पर घबराएं नहीं, SIP जारी रखें, यहीं सबसे ज्यादा पैसा बनता है।

Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

 

Latest Business News