1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Rashifal 9 January 2026: शुक्रवार के दिन मकर राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आपकी बौद्धिक क्षमता इंटरव्यू में दिलाएगी सफलता

Makar Rashifal 9 January 2026: शुक्रवार के दिन मकर राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आपकी बौद्धिक क्षमता इंटरव्यू में दिलाएगी सफलता

Makar Rashifal 9 January 2026: 9 जनवरी को मकर राशि वालों के लिए भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए आचार्य इंदु प्रकाश जी से। यहां विस्तार से पढ़िए 9 जनवरी 2026 के मकर राशि के राशिफल के बारे में।

Makar Rashifal 9 January 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 9 जनवरी 2026 का मकर राशिफल

Makar Rashifal 9 January 2026: 9 जनवरी 2029 का दिन मकर राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है। शुक्रवार का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। इंटरव्यू कॉल आ सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपका पूरा दिन कैसा बीतेगा? आइए विस्तार में जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से। इसके साथ ही मकर राशि वालों के लिए आज का लकी कलर और नंबर भी बताया जा रहा है। 

आपकी बौद्धिक क्षमता जरूर दिलाएगी सफलता 

आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मकर राशि वाले 9 जनवरी के दिन आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। शुक्रवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप राजकीय कामकाज में उलझे रह सकते हैं। सभी के साथ प्यार भाव से पेश आए किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें। इस राशि वाले छात्रों के लिए पूरा दिन अच्छा रहने वाला है। किसी इंटरव्यू में जाना है तो आप जरूर जाएं। आपकी बौद्धिक क्षमता आज आपको सफलता जरूर दिलाएगी। आज आप लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

  • शुभ रंग - बैंगनी
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 9.90 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News