1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Meen Rashifal 9 January 2026: मीन राशि वाले शुरू करेंगे नया कारोबार, पर दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाना जरूरी, पढ़िए दैनिक राशिफल

Meen Rashifal 9 January 2026: मीन राशि वाले शुरू करेंगे नया कारोबार, पर दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाना जरूरी, पढ़िए दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 08, 2026 09:27 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 06:41 am IST

Meen Rashifal 9 January 2026: मीन राशि के जातकों के लिए 9 जनवरी का दिन मेहनत और सक्रियता से भरा रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है। नए काम या व्यवसाय की शुरुआत के संकेत हैं, लेकिन अनावश्यक लोगों से दूरी बनाकर रखें। पढ़िए दैनिक मीन राशिफल।

Meen Rashifal 9 January 2026- India TV Hindi
9 जनवरी 2026 का मीन राशिफल Image Source : INDIA TV

Meen Rashifal 9 January 2026: मीन राशि वालों के लिए 9 जनवरी 2026 का दिन कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आज आप अपने काम को पूरी लगन और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे। आत्म अनुशासन और सही दिशा में किए गए प्रयास आपको स्थिरता और संतोष की ओर ले जा सकते हैं। वहीं, सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए आपके लिए 9 जनवरी का दिन कैसा रहने वाला है। 

अपनी मेहनत के अनुरूप मिलेगा उचित परिणाम

9 जनवरी 2026 का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे। वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आपको दुष्प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहने की जरूरत है, इसलिये अपने दुश्मनों से दूरियां बनाकर रहें। इस राशि के इंजीनियर की आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी रहेगी। इस शुभ दिन पर आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते है। 

  • शुभ रंग - समुद्री हरा
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।