Mesh Rashifal 9 January 2026: शुक्रवार का दिन मेष वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार इस राशि के जातक अपने लवमेट के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार का माहौल काफी सुखद रहेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जानिए और क्या कुछ खास रहने वाला है मेष राशि वालों के लिए।
मेष राशि – प्रमोशन होने का योग बन रहा है
शुक्रवार का दिन सार्थक रहेगा। आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ बीतेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार का घर पर आने की उम्मीद है। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा। बिजनेस के सिलसिले में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। प्राईवेट ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन होने का योग बन रहा है। लवमेट के लिए दिन सामान्य रहेगा। रात को डिनर करने बाहर जाएंगे।
- शुभ रंग - पीला
- शुभ अंक - 6
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News