1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 7 January 2026: सिंह राशि वालों की किस्मत में आज क्या लिखा है? यहां पढ़िए दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 7 January 2026: सिंह राशि वालों की किस्मत में आज क्या लिखा है? यहां पढ़िए दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 7 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सिंह राशि का दैनिक राशिफल।

आज का सिंह राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का सिंह राशिफल

Singh Rashifal 7 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आपका कोई पुराना कानूनी मामला चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए सिंह राशि का दैनिक राशिफल।

सिंह राशिफल 7 जनवरी 2026

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। आज आपका बहुत पुराना कानूनी मामला जो काफी दिन चल रहा था आज उसका फैसला आपके पक्ष में होने के आसार हैं। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। उन्हें सीनियर के सहयोग से अधिक लोगों को बैंक की योजनाओं से जोड़ने में कामयाबी मिलेगी। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जाएगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा ड्राई फ्रूट्स का सेवन अवश्य करें। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज दांपत्य जीवन में पहले से चल रहे मतभेद समाप्त हो जाएंगे। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखकर आर्थिक समस्या से बच सकते हैं।

  • शुभ रंग - ऑरेंज
  • शुभ अंक - 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News