Singh Rashifal 9 January 2026: सिंह राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा। अगर किसी साक्षात्मकार में जाने वाले हैं तो शुक्रवार के दिन सतर्कता से जवाब आपको देना चाहिए। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सिंह राशि का दैनिक राशिफल।
सिंह राशिफल 9 जनवरी 2026
आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। शुक्रवार के दिन आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ है। गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से आज एक बड़ी डील मिल सकती है, साथ ही आप जो भी चाहते है वो काम भी पूरे हो जायेंगे। इस राशि वाले छात्रों को 9 जनवरी के दिन थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। अगर किसी इंटरव्यू में जाना चाह रहें है तो आप सटीक जवाब देने की कोशिश करें फालतू के जवाब देने से बचें। इस राशि वाले लवमेट के लिए शुक्रवार का दिन प्यार भरा रहने वाला है।
- शुभ रंग - हरा
- शुभ अंक - 8
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News