Tula Rashifal 9 January 2026: 9 जनवरी का दिन तुला राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ साबित हो सकता है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी ये दिन अच्छा रहने वाला है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं 9 जनवरी के दैनिक तुला राशिफल के बारे में।
तुला राशिफल 9 जनवरी 2026
9 जनवरी का दिन बेहतरीन रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा भी हो सकती है। जिससे आप थकान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। जहां आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से भी होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्टूडेंट के लिए शुक्रवार का दिन मन लगाकर पढ़ाई करने वाला है।
- शुभ रंग - काला
- शुभ अंक - 9
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News